स्काउट गाइड का मुख्य कार्य चरित्र निर्माण है ज्ञानेश्वर प्रकाश स्काउट गाइड द्वारा सभी स्कूलो मे स्वच्छता ,योग और बैंड वादन प्रशिक्षण दिया जाएगा-रत्नेश्वरी शर्मा जिला मुख्य आयुक्त मोतिहारी,7नवंबर,अशोक वर्मा स्काउट गाइड जिला कार्यालय में स्थापना के 75 वी वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के संयोजक जिला मुख्य आयुक्त रत्नेश्वरी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्थापक के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश ,संजय कुमार सिह,रत्नेश्वरी शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उक्त अवपर पर अपने संबोधन में उद्घाटन कर्ता ने कहा कि स्काउट एंड गाइड का मुख्य उद्देश्य खोज करना ,राष्ट्रीयता जागृत करना तथा अनुशासन के साथ साथ चरित्र निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं को विभिन्न सामाजिक कार्यों में भी सरकार लगाती रही है। इस वर्ष कई जिले में चुनाव कार्य में भी स्काउट गाइड को लगाया गया है ।मुख्य अतिथि ने कहा कि यह संस्था एक मिशन पर काम करती है इसलिए संस्था को हर स्तर पर सहयोग मिलनी चाहिए ।विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अधिकारी संजय कुमार सिह ने कहा कि यह संस्था आज अपने सेवा कार्यों के बदौलत देश में काफी प्रसिद्धि पाई है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने अपने संबोधन ने कहा कि जिस उम्र में छात्र-छात्राएं स्काउट गाइड से जुड़ते हैं वह उम्र जीवन का सबसे संवेदनशील उम्र होती है। इस उम्र में अच्छे से अच्छा और बुरा से बुरा दिशा तय होती है । स्काउट एंड गाइड मे मिलने वाली शिक्षा छात्र-छात्राओं के निर्णय शक्ति को बढाती है जिससे वे भटकाव के शिकार नही होते हैं। कहा कि स्काउट गाइड के सभी छात्र भविष्य मे जब नौकरी या किसी भी सेवा क्षेत्र में ऊंचाई पर जाएंगे तो उस समय अगर सिर्फ अपने बचपन के उस दिन को याद करेंगे कि मैं स्काउट गाइड में रहकर बहुत कुछ सीखा हूं तो वे कभी भी भटकाव के शिकार नहीं होंगे और खुद के साथ समाज के अन्य लोगो का भी कल्याण कर सकेगे। स्वतंत्रता सेनानी समिति की जिला संरक्षक एवं अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य शशि कला कुमारी ने संबोधित मे कहा कि जिला प्रशासन एवं सरकार का ध्यान स्काउट गाइड के भवन पर जानी चाहिए क्योंकि यह कार्यालय अभाव में चल रहा है और यहां बहुत तरह की कमी दिखाई दे रही है, बावजूद इसके रत्नेश्वरी शर्मा जी के नेतृत्व में यह संस्था दिनों दिन आगे बढ़ रही है तथा न सिर्फ यहां के छात्र-छात्राएं अपने चरित्र निर्माण के प्रति सजग है बल्कि समाज को अच्छा संदेश दे रहे है। कार्यक्रम के बीच-बीच में गाइड के छात्र छात्राओं ने कई सुंदर गीत गाकर लोगों को मंत्र मुग्ध किया।उक्त अवसर पर संस्था द्वारा मुख्य अतिथि द्वय को शाल ओढा कर सम्मानित किया गया साथ साथ सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ , गाइड के स्टीकर के साथ उन्हें स्काउट गाइड का स्पार्क भी पहनाया गया।कार्यक्रम के अंत में रत्नेश्वरी शर्मा ने उपस्थित अतिथिगणों के समक्ष संस्था के समस्याओं को रखा तथा उन्होंने एक बड़ा ही सुंदर शब्द जुगाड़ू व्यवस्था के माध्यम से इस स्काउट गाइड भवन के कायाकल्प की मांग रखी। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि प्रकाश रंजन कुमार ने संस्था के परिसर में वृक्षारोपण किया।पर्यावरणविद केशव कुमार ने पूर्व में अपने द्वारा कराए गए वृक्षों के बड़े आकार को भी दिखाया और कहा कि यही वृक्ष भविष्य में यहां छांव देंगे ठीक उसी तरह जिस तरह स्काउट गाइड के बच्चे बड़े होकर समाज के लिए बट वृक्ष बनकर छांव देते है। दूसरी पाली गाइड कलाकारों ने नृत्य के साथ स्वागत गान एवं कजरी गायन की प्रस्तुति दी जिसे काफी सराह गया। राजकिशोर पासवान जिला आयुक्त वयस्क संसाधन ने स्वागत किया ।कार्यक्रम मे
सभापति व्यास प्रसाद सिंह, अजहर हुसैन अंसारी, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ,अभिजीत कुमार सक्षम आर्य ,अवनीश कुमार एवं सैकड़ों स्काउट एवं गाइड उपस्थित थे ।कार्यक्रम मे अमरजीत कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।परिसर में जिला आयुक्त केशव कृष्ण द्वारा डीपीआरओ से वृक्ष लगाया गया। मंच का संचालन शुभम् कुमार ने किया।
34