अतरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं। क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी श्री रोमित कुमार को मिल रहा अभूतपूर्व जनसमर्थन यह संकेत दे रहा है कि स्थानीय जनता सकारात्मक परिवर्तन के लिए एकजुट होकर अपना मन बना चुकी है।
लगा है ।खुखड़ी पंचायत में जनसंपर्क के दौरान रोमित कुमार को जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ है। क्षेत्र के बड़े बुजुर्गों, माताओं बहनों व जन जन ने आने वाले चुनाव में एणडीए की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प ठाना है।इसी क्रम में नैली पंचायत आगमन पर क्षेत्रवासियों ने रोमित कुमार का भव्य स्वागत किया है। जनसमूह के बीच रहकर श्री रोमित कुमार ने सभी के साथ सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी आत्मीयता और विश्वास की भावना और अधिक प्रगाढ़ हुई है।
नैली स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में प्रभु के दर्शन व पूजन कर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।
चुनावी दिग्गजों का मानना है कि अतरी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर लोगों का अटूट विश्वास कायम है। इसी विश्वास के आधार पर जनता इस बार सकारात्मक बदलाव की दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए एनडीए प्रत्याशी को भारी समर्थन देने के लिए दृढ़ संकल्पित दिखाई दे रही है।
35