अशोक वर्मा
मोतिहारी : राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन सितंबर 2025 में क्राई – चाइल्ड राइट्स एंड यू के सौजन्य से कार्डस द्वारा सदर प्रखंड के मधुबनी घाट, बरदाहा एवं टिकुलिया पंचायत तथा पिपरा कोठी प्रखंड के बेलाटाल, बेला जगतिया, झाखरा बलुआ एवं परतिया टोला में आंगनबाड़ी केदो पर किया गया l जिसमें धात्री_ गर्भवती महिलाए ,बच्चे और किशोरियों के खानपान पर विशेष चर्चा की गई कि खून की कमी को पूरा करने हेतु आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन ,चावल, दाल, रोटी के अलावा अपने परिवेश में उपलब्ध हरी पत्तेदार _साग सब्जियां ,सहजन, मौसमी फल, अंडा , मीट, मछली, दूध तथा उसे बनी हुई सामग्री, गुड आदि का भरपूर सेवन करना चाहिए l यह सुनिश्चित करें कि बच्चा का जन्म अस्पताल में हो l जन्म के तुरंत बाद जितना जल्दी हो सके मां का पहला गाढ़ा पीला दूध_ खीरसा अवश्य पिलाएं l यह कुदरत का दिया हुआ पहला टीका है 6 माह तक सिर्फ स्तनपान कराए तथा संपूर्ण टीकाकरण भी कराए lभोजन में जैव विविधता का अवश्य ख्याल रखें l इसी कड़ी में 19.09.2025 को आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई जिसमें कार्डस के सचिव शशि भूषण प्रसाद, डॉक्टर मोनालिसा भारती ,रंजू कुमारी (आशा फैसिलिटेटर) बीसीएम शिल्पी कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण माह के विभिन्न पहलुओं पर चर्चाएं की l मौके पर इंदु झा,मीना कुमारी ,चंदा कुमारी, मिथलेश देवी ,कमली कुमारी आदि उपस्थित थे l
60
