विनय कुमार बने केंद्र सरकार की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य

Live News 24x7
2 Min Read
रांची ।केन्द्र सरकार ने बिहार तथा झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार और अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी  यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया के बिहार-झारखंड के समन्वयक विनय कुमार को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
    मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार द्वारा जारी संकल्प के अनुसार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह पदेन अध्यक्ष हैं जबकि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री समिति के उपाध्यक्ष हैं।
इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव तथा अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल हैं।
   गौरतलब है कि करीब साढ़े तीन दशक से बिहार और झारखंड में कई दैनिक समाचार पत्रों के अलावा राष्ट्रीय समाचार एजेंसी यूनीवार्ता, यूएनआई, हिंदुस्थान समाचार के ब्यूरो प्रमुख व विशेष संवाददाता के रूप में कार्य कर चुके श्री कुमार ने इसके पूर्व भी केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास , इस्पात मंत्रालय समेत कई मंत्रालयों की विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  इन्होंने सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन को भी एक पत्रकार के रूप में कवर किया था। श्री कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। ज्ञातव्य है कि विनय कुमार जमुई जिले के खैरा प्रखंड के खैरा गांव के रहने वाले हैं।
बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर और राष्ट्रीय पदाधिकारी शिवेन्द्र नारायण सिंह ने श्री कुमार के मनोनयन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि इनके हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बनने से हिंदी के प्रचार – प्रसार और उत्थान में मदद मिलेगी ।
58
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *