सोनपुर के बरबट्टा में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्म दिवस

Live News 24x7
2 Min Read
  • 7500 पौधारोपण, प्रभात फेरी, प्रदर्शनी और सम्मान समारोह का आयोजन
सोनपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्म दिवस के अवसर पर सोनपुर प्रखंड के बरबट्टा में समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी के 75 उल्लेखनीय कार्यों का उत्सव, मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ निश्चय पार्ट-2 की उपलब्धियाँ तथा नेट जीरो बिहार मिशन पुस्तिका का लोकार्पण किया गया।
पौधारोपण एवं प्रभात फेरी
सुबह कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें हजारों बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फेरी के बाद विभिन्न स्थलों पर 7500 पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश पूरे क्षेत्र में फैला।
प्रदर्शनी और सम्मान समारोह
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।
साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया।
मंच संचालन
पूरे कार्यक्रम का संचालन ऊर्जावान शैली में लाडली पांडे और पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से किया, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता
इस भव्य आयोजन में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, वार्ड पार्षद, मुखिया, क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि तथा प्रदेश भाजपा, जदयू एवं हम-लोजपा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
नेतृत्व
इस पूरे आयोजन का सफल नेतृत्व समाजसेवी एवं भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने किया।
68
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *