अशोक वर्मा
नोएडा सुपरटेक : सुपरटेक टावर में संचालित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र द्वारा इको विलेज मार्केट में डॉक्टरो के बीच ईश्वरीय संदेश पहुंचाया गया ।सेवा केंद्र की बीके खुशबू बीके मीणा बहन एवं बिहार से पधारे बीके अशोक वर्मा ने महिला डॉक्टर सोना मिश्रा के अलावा अन्य कई डॉक्टरों से मिलकर ईश्वरीय सेवा की। सभी डॉक्टर एवं स्टाफ को संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई बीके खुशबू बहन ने कहा कि बदलते पर्यावरण असंतुलन के दौर में मरीज के साथ-साथ डॉक्टर भी आज परेशान हो रहे हैं ,ब्रह्माकुमारी में सहज राजयोग का अभ्यास करा कर आत्मा को सशक्त किया जाता है क्योंकि सारी समस्याओं का कारण आत्मा का कमजोर होना है। सेवा केंद्र से पधारी बीके मीणा बहन ने बताया कि पहले के अपेक्षाकृत दवा आज काम नहीं कर रही है ऐसी स्थिति में डॉक्टर को विशेष रूप से मेडिटेशन कर अपने शक्ति को विकसित करना होगा। बिहार के वरिष्ठ ब्रह्मा कुमार अशोक वर्मा ने कहा की संस्था का मूल उद्देश्य आध्यात्मिक सशक्तिकरण है।संस्था अपने गुणो के कारण विश्व के 140 देशो में भारत के इस आध्यात्मिक ज्ञान को दे रही है। देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ब्रह्माकुमारी है और उनके अनुभव को कोई भी पढ और समझ सकता है । बीके अशोक वर्मा ने कहा कि आपका जीवन शैली जो भी हो आप परमात्मा से सिर्फ कनेक्ट हो जाए बाकी आपकी सारी जिम्मेदारी उनकी हो जाएगी और आपका जीवन बदल जाएगा।सभी डॉक्टर को ईश्वरीय सौगात भेंट किया गया । डॉक्टरो को बताया गया कि परमात्मा के साथ योग लगाकर उनसे शक्ति अर्जित करीन होगी और योग का प्रयोग मरीज के ऊपर करना होगा, यह समय की मांग है क्योंकि आज पूरा वातावरण दूषित होता जा रहा है खान-पांच अशुद्ध हो गया है रासायनिक खाद से उपजे अनाज लेने की मजबूरी है तथा विभिन्न वायरस आज वायुमंडल में तैर रहे हैं जिससे असमय लोगो की मृत्यु हो रही है। आज दुनिया में अधिक से अधिक लोग डिप्रेशन टेंशन के दौर से गुजर रहे हैं ऐसी स्थिति में उन्हें विशेष शक्ति की आवश्यकता है।बहनो ने कहा कि ब्रह्माकुमारी के किसी भी सेवा केंद्र से संपर्क कर आप सात दिवसीय कोर्स करके अपने जीवन में खुशहाल और सुखमय बना सकते हैं।
78
