डेंगू के मामलों पर सतर्कता बरतनी जरूरी है, रहें अलर्ट : डीएम

Live News 24x7
3 Min Read
  • डेंगू एवम कालाजार से बचाव को लेकर लोगों को करे जागरूक
  • डीएम की अध्यक्षता में सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की हुई जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक
  • नियमित टीकाकरण, डेंगू, कालाजार, के बारे में हुई समीक्षा 
मोतिहारी : सदर अस्पताल मोतिहारी के एमसीएच परिसर में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में  समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ रविभूषण श्रीवास्तव,डीएस डॉ एस एन सत्यार्थी, एसीएमओ डॉ जीडी तिवारी, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ संजीव,प्रबंधक कौशल दुबे,रक्सौल, चकिया व अन्य अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक , डीआईओ डॉ शरत चन्द्र शर्मा, डीसीएम मौजूद थे।बैठक में डीएम को सीएस एवं उपस्थित अधिकारियों ने नियमित टीकाकरण, एईएस / जेई, डेंगू, कालाजार के बारे में जानकारी दी गईं। जिसपर डीएम ने सभी को समय पर ओपीडी समय पर शुरू कराने की निर्देश दिया। वहीँ उन्होंने भव्या  को लेकर कई निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ज्यादातर डेंगू के मामले मिलते हैं।इसके मामलों पर सतर्कता बरतनी जरूरी है। इस पर सभी स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट रहना चाहिए।उन्होंने कई प्रभारियों से डाटा को लेकर पूछताछ किया।
नियमित टीकाकरण पर ज़ोर:
जिलाधिकारी ने कहा कि ओपीडी की समय पर चालू हो।शत प्रतिशत नियमित टीकाकरण हो, एनसीडी क्लिनिक, वार्डो की साफ-सफाई हो।उन्होंने नियमित टीकाकरण पर ज़ोर देते हुए निर्देश दिए कि आशा व स्वास्थ्य कर्मी अपने क्षेत्र की  गर्भवती महिलाओं की ड्यूलिस्ट तैयार करें। उन्हें अस्पताल में इलाज व सुरक्षित प्रसव कराने हेतु प्रेरित करें। सरकारी अस्पताल में शिशुओं का नियमित टीकाकरण कराएं।
डेंगू से बचाव को जागरूकता फैलाएं:
डीएम ने कहा कि सभी अस्पतालों के चिकित्सक अपनी ड्यूटी सुनिश्चित करें। बरसात के बाद ज्यादातर मामले आते हैं इसलिए इस पर अलर्ट रहें। जाँच की व्यवस्था एवं इमरजेंसी ईलाज की व्यवस्था उपलब्ध रखें। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर डेंगू प्रभावित ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एवं शहरों में नगर परिषद, नगर निगम द्वारा प्रभावित स्थानों पर फॉगिंग कराई जाती है ताकि डेंगू मच्छर को खत्म किया जा सके ।
मौके पर सहायक समाहर्ता प्रिया रानी, पीएचसी प्रभारी, स्वास्थ्य प्रबंधक व अनुमंडल स्तरीय स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित थे।
111
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *