गया। गया जिला मे सभी स्वास्थ्य केंद्र पर बनाने के लिए गया जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी सीएचसी सदर अस्पताल में ब्रेस्ट फीडिंग कॉर्नर स्तन पान सेंटर के लिए 10X10 का एल्युमीनियम पार्टीशन के माध्यम से स्थापना किया जाना था, राज्य स्वास्थ्य समिति पटना द्वारा राशी उपलब्ध कराई गई थी। लेकिन आज तक कही भी ब्रेस्ट फीडिंग सेंटर की स्थापना नही किया गया है इस बात की जानकारी एम एल सी कुमार नागेन्द्र उर्फ़ रिंकू ने मिडिया से बताया है। आगे इन्होंने कहा कि बिना निर्माण के पुरी राशी का भुगतान मार्च 2025 मे निकासी पदाधिकारी के मिलीभगत से कर दिया गया है।,जो पूरी तरह से सरकारी राशी की गबन का मामला है।जब इस बात का खुलासा मई माह में समाचार पत्रों से किया गया तो कयी पीएचसी पर आनन फानन में निर्माण प्रारंभ कार्य किया गया है जो की स्वास्थ्य समिति गया द्वारा इस मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है। इसपर एम एल सी ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय से इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए , अपने स्तर से जांच कराते हुए दोषि पर करवाई की मांग की है ।जिला अधिकारी को भी अवगत कराया गया है एम एल सी द्वारा।
177
