जागरूकता कक्षा से चमकी बुखार और डेंगू पर जागरूक हो रहे लोग

Live News 24x7
1 Min Read
  • परिचर्चा भवन में जिला टास्क फोर्स की हुई बैठक
सीतामढ़ी। डेंगू और मस्तिष्क ज्वर को लेकर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता मे सीतामढ़ी समाहरणालय के परिचर्चा भवन मे जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई जिसमे जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डा रवीन्द्र कुमार यादव ने दृश्य-श्रव्य माध्यम से जिला मे मस्तिष्क ज्वर की स्थिति एवं उपचार तथा इसकी तैयारी के बारे मे जानकारी दी। जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि संध्या चौपाल, महिला संवाद, जन संवाद, जागरूकता कक्षा के माध्यम से जन जन को मस्तिष्क ज्वर (चमकी बुखार) के बारे मे तथा डेंगू  के बारे मे जानकारी दी जा रही है।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि जन जन तक जानकारी पहुंचाकर तथा शीघ्र सही ईलाज कर हमें शून्य मृत्यु के लक्ष्य पर कायम रहना है। दर्पण एप पर नियमित उपस्थिति दर्ज किए जाएं। बरसात के दस्तक देते ही डेंगू के वार्ड एवं जांच तथा फॉगिंग की तैयारी हेतु निदेश दिए गये।
135
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *