गोपाल साह उच्च विद्यालय की टापर छात्रा पल्लवी कुमारी को स्कूल में किया गया सम्मानित

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : मोतिहारी के बनिया पट्टी निवासी पल्लवी कुमारी ने पिछले वर्ष मैट्रिक परीक्षा में गोपालसाह इंटर कॉलेज में टॉप किया था। गोपाल साह उच्च विद्यालय से दो छात्र-छात्राओं को बेहतर रिजल्ट लाने के लिए स्कूल  द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। नगर विधायक प्रमोद कुमार एवं पूर्व प्राचार्या उषा कुमारी ने पल्लवी कुमारी एवं सौरभ कुमार तथा कई अन्य छात्र  छात्राओ को शाल ओढ़ाकर तथा मेडल देकर सम्मानित किया। उक्त मौके पर टॉपर पल्लवी कुमारी को 25000/- मिलने वाली राशि के बदले 10650/- का चेक सरकार की ओर से प्रदान किया गया। सम्मानित होने के बाद पल्लवी कुमारी ने बताया कि मैं अपने स्तर पर घर में ही पढ़ाई की हूं थोड़ा बहुत कोचिंग का सहारा लिया था लेकिन मैं मोबाइल से हमेशा दूर ही रही और  अपने सिलेबस पर ध्यान रखी तथा दृढ़ निश्चय करके मैंने पढ़ाई की जिससे मुझे स्कूल में टॉप होने का गौरव प्राप्त हुआ ।उसने कहा कि अगर कोई भी विद्यार्थी अपने आप को पढ़ाई पर केंद्रित कर दें तो बड़ा से बड़ा कंपटीशन निकालना कोई बड़ी बात नहीं है। वर्तमान दौर में हम मोबाइल से सहयोग ले सकते हैं लेकिन मोबाइल पर अधिक समय नही देना चाहिये। पल्लवी ने यह भी कहा कि मैं साधारण परिवार से आती हूं, मेरे पिता बहुत मेहनत करके  मेरी पढ़ाई में उन्होंने खर्च किया था। मैं अपने मा पिता के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए  बहुत मेहनत की थी।  बहुत अच्छा करना में लक्ष्य था। मैट्रिक का तो रिजल्ट अच्छा हुआ आगे भी मैं बहुत अच्छा करूंगी एवं प्रतियोगी परीक्षा को निकालूगी।
167
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *