जिले में विश्व हाईपरटेंशन डे की हुई शुरुआत

Live News 24x7
3 Min Read
  • एक हफ्ते तक चलेगा कार्यक्रम 
  • 30 से अधिक ऊम्र वाले व्यक्ति कराएँ जांच 
सीतामढ़ी : जिला गैर संचारी रोग कोषांग के द्वारा मंगलवार को सदर अस्पताल सीतामढ़ी में एक सप्ताह तक (17 मई से लेकर 23 मई) चलने वाले “विश्व हाइपरटेंशन डे ” पर कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ अखिलेश प्रसाद, जिला भीबीडी नियंत्रणपदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार यादव, उपाधीक्षक सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जिला गैर संचारी रोग कोषांग के डाटा एंट्री ऑपरेटर मनोज कुमार, स्टाफ नर्स घनश्याम कड़वा, साइकोलॉजिस्ट नेहा, लैब टेक्नीशियन रंभा कुमारी, स्टाफ नर्स कुसुम कुमारी, स्टाफ नर्स विनीता कुमारी, सपोर्ट स्टाफ भारती कुमारी, डॉ जाकिया तबस्सुम, डॉ कोमल, रमेश कुमार, सुधीर कुमार, प्रियदर्शनी कुमारी, एआरटी काउंसलर शंभू शरण सिंह, अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार, लेखापाल मदन मोहन कुमार, प्रधान लिपिक पुष्कर श्रीवास्तव, प्रधान लिपिक राजेश कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारीगण और अस्पताल में उपस्थित कर्मियों द्वारा यह दिवस मनाया गया। जिसका थीम ” अपने रक्तचाप को सटीकता से मापे इसे नियंत्रित करे लंबे समय तक जीवित रहे”। सिविल सर्जन डॉ अखिलेश प्रसाद द्वारा बताया गया कि उच्च रक्तचाप का मुख्य कारण अनियमित जीवन शैली, खान पान सही नहीं होना, तनाव का स्तर ज्यादा होना, नशे का सेवन करना होता है, इसलिए 30 से ऊपर के हर व्यक्ति को अपने निजी अस्पताल में जाकर जांच करवाना चाहिए और अपने जीवन शैली में भी बदलाव लाकर इसे नियंत्रित कर सकते है, साथ ही व्यायाम, ध्यान को अपने जीवन शैली में शामिल करना चाहिए क्योंकि इन सब क्रियाकलाप से व्यक्ति को अपने जीवन में तनाव को कम करने में मदद मिलती है साथ ही जीवन और स्वास्थ्य भी अच्छा होता है और एक अच्छे समाज की स्थापना होती है। इस कार्यक्रम में जिला भीबीडी नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रविन्द्र यादव द्वारा भी दिशा निर्देश दिया गया कि लोगों को जागरूक होना चाहिए और समय समय पर जाकर अपने निजी अस्पताल में जांच करवानी चाहिए ताकि व्यक्ति सही समय पर अपना इलाज करवा सके और स्वास्थ्य रह सके। इस कार्यक्रम को जिला के सभी ब्लॉक में मनाया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बैनर, पोस्टर, माइकिंग, होर्डिंग इत्यादि द्वारा जिला के विभिन्न जगहों पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है एवं यह संदेश दिया जा रहा है कि 30 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर हाइपरटेंशन का जांच अवश्य कराना चाहिए ताकि व्यक्ति स्वास्थ्य रह सके
108
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *