54  वर्षो से ब्रह्मकुमारी के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू में ईश्वरीय सेवा देने वाले बीके रामलोचन भाई नहीं रहे, इनके निधन पर चंपारण के भाई बहनो ने श्रद्धाजलि अर्पित की

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक  वर्मा 
मोतिहारी : हमारे अति स्नेही, यज्ञ के अनन्य रत्न, सरल चित्त एवं निर्मल वाणी के धनी, आदरणीय राजयोगी ब्र.कु. रामलोचन भाई (76 वर्ष) ने  20 मई को प्रातः 11:17 बजे ग्लोबल हॉस्पिटल में अपने नश्वर शरीर का त्याग कर प्यारे बापदादा की गोद ले ली।
आपका लौकिक जन्म अयोध्या में हुआ था और आपने ईश्वरीय ज्ञान की प्राप्ति कोलकाता में की। आप पिछले लगभग 54 वर्षों से मधुबन में सेवारत थे। वर्तमान में आप शांतिवन वी.आई.पी. डायनिंग हॉल के इंचार्ज के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
पिछले कुछ समय से आप अस्वस्थ चल रहे थे। ट्रॉमा सेंटर और अहमदाबाद में उपचार के बाद आपको दो दिन पूर्व ही ग्लोबल हॉस्पिटल में लाया गया था।
दोनो चंपारण के सम्पूर्ण ईश्वरीय परिवार की ओर से ऐसी महान तपस्वी, त्यागी और श्रेष्ठ आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में  नरकटियागंज सेवा केंद्र प्रभारी बीके अबीता, बेतियां सेवा केंद्र प्रभारी बी के अंजना ,उत्तर बिहार की वरिष्ठ राजयोगिनी बीके मीना , मोतिहारी सेवा केंद्र प्रभारी बी के पूनम  पतौरा प्रभारी बीके अशोक वर्मा,सुगौली प्रभारी बीके रामाधार, बालगंगा प्रभारी बीके निशा,केसरिया प्रभारी बीके मनोरमा,ढाका प्रभारी  बीके सोनी,आदि है।
183
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *