आप सब की आवाज आशा पार्टी का जन सुराज में विलय बिहार को स्वर्णिम  बनाने मे मददगार बनेगा– लालबाबू सिह

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : रविवार को पटना में आप सब की आवाज आशा पार्टी का जनसुराज पार्टी में विलय नए परिवर्तन का आगाज है और इसका दूरगामी प्रभाव  बिहार की राजनीति पर पड़ेगा। उक्त बातें आशा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे लाल बाबू सिंह ने मठिया जिरात स्थित कार्यालय में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक मे कही। उन्होंने कहा कि रविवार को रामचंद्र  बाबू ने पार्टी का विलय जनसुराज पार्टी  मे कर दिया।कहा कि रामचंद्र बाबू एवं प्रशान्त किशोर की जोड़ी राम लखन की जोड़ी साबित होगी जिससे बिहार की अगली सरकार लोगों के मन माफिक बनेगी और विहार का विकास तेजी से होगा। बिहार से महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जड मूल से समाप्त होगी। वर्तमान समय  नीतीश कुमार हर क्षेत्र में अब नाकाबिल होते जा रहे हैं। मानसिक ,शारीरिक  एवं वैचारिक रूप से अब वे बिल्कुल अयोग्य  होते जा रहे है।हर क्षेत्र में उनकी स्थिति अब बिल्कुल दयनीय होती जा रही  है  ऐसी स्थिति में दो शक्तियों का मिलन और विलय अति सुखद है ।पार्टी कार्यकर्ताओं के अंदर काफी उत्साह है और पूर्वी चंपारण जिला सहित बिहार के सभी जिले में इस बिलय से काफी प्रसन्न है। वर्तमान समय राजनीतिक  परिवर्तन का दिख रहा है और प्रशान्त किशोर एक आंधी तूफान बन चुके हैं ऐसी स्थिति में आईएएस एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपीसिह का साथ मिलना बिहार राज्य की बड़ी घटना है और इसका प्रभाव न सिर्फ विहार  बल्कि पूरे देश की राजनीति पर होगी। बैठक  में उपस्थित रहने वालों में संगीता कुमारी ,मनिंदर तिवारी, बड़ा बाबू मिश्रा,  तपसी सिंह, बलिराम सिंह, राजेश कुमार, बबीता सिंह ,छोटेलाल प्रसाद ,सुरेंद्र कुमार आदि थे।
207
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *