गयाजी करने पर कैबिनेट मंत्रियों को जदयू गया महानगर की ओर से हार्दिक अभिनंदन और वंदन करती है।- राजू वर्णवाल 

Live News 24x7
3 Min Read
  • गया जिला का नाम कैबिनेट के द्वारा गयाजी करना आदरसूचक सम्मान देने की बात है – राजू वर्णवाल 
गयाजी ।जदयू जिलाध्यक्ष महानगर गया  राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू बरनवाल  ने  मुख्यमंत्री बिहार  नीतीश कुमार  सहित कैबिनेट में बैठे तमाम मंत्री गणों को जदयू गया महानगर की ओर से हार्दिक अभिनंदन और वंदन करती है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के 20 वर्षो के इतिहास में पहली बार किसी शहर के नाम में बदलाव किया गया है. बिहार के गया जिले का नाम बदलकर गया जी किया गया है। बरनवाल  ने बताया की गया की पवित्र धरती सनातन धर्म मानने वाले लोगों के लिए, यहां भगवान राम- लक्ष्मण, मां सीता आई है, भगवान कृष्ण भगवान विष्णु भगवान ब्रह्मा जी,भगवान बुद्ध सभी देवतुल्य गया जी की धरती पर आए हैं और यहां बिथों-शरीफ का मजार पीर मंसूर बाबा का मजार भी है। ऐसे में गया जी को इस देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया में सभी धर्म के लोग जानते हैं तो ऐसे में गया जिला का नाम कैबिनेट के द्वारा गया जी करना आदरसूचक सम्मान देने की बात है गया में स्वच्छंद विचरण करने वाले लोगों के लिए स्वाभिमान की बात है कि गया जिला को गया जी के नाम से पूरी दुनिया में जाना जाएगा।
 कैबिनेट के द्वारा सरकार ने गया जिला का नाम बदल दिया है। गया अब गया जी के नाम से जाना जाएगा। इसके साथ ही बिहार सरकार ऑपरेशन सिंदूर में हुए शहीद के आश्रितों को 50 लाख रुपए सम्मान राशि के तौर पर देगी।
हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने छपरा जाकर शहीद मो. इम्तियाज के परिजनों को 50 लाख रुपए की राशि सौंपी थी।
 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने जीविका बैंक के गठन को मंजूरी दे दी है, जो कॉपरेटिव बैंक होगा। इसके जरिए सरकार जीविका दीदी को लोन उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही सरकार ने 45 नए आँगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है। बरनवाल ने कहा कि गयाजी एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जिसे लोग “गयाजी” के नाम से भी जानते हैं।यह प्रस्ताव राज्य और केंद्र सरकार को भेजा गया था। आज गया वासियों के लिए गौरव की बात है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रस्ताव को पारित कर दिया है। इसलिए अब गया को गया जी कहकर संबोधित किया जाएगा।
सभी गयाजी वासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हार्दिक बधाई।
133
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *