केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से इस्लामपुर से मानपुर होते हुए खिज़रसराय और सरबहदा तक प्रस्तावित रेल मार्ग को शीघ्र शुरू किए जाने हेतु  की मांग सौंपे -अरविंद सिंह 

Live News 24x7
2 Min Read
गयाजी । अतरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तथा लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड सह-प्रभारी श्री अरविन्द कुमार सिंह ने पंचशील भवन, दिल्ली में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में मंत्री  चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की है। इस अवसर पर उन्होंने इस्लामपुर से मानपुर होते हुए खिज़रसराय और सरबहदा तक प्रस्तावित रेल मार्ग को शीघ्र शुरू किए जाने हेतु एक पत्र सौंपा है।उल्लेखनीय है कि लगभग 45 किलोमीटर लंबी यह रेल परियोजना पिछले कई वर्षों से लंबित है, जबकि इसके चालू होने से अतरी विधानसभा क्षेत्र सहित आसपास के नागरिकों को अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2010-11 में सांसद निधि से इस परियोजना के लिए ₹20 लाख की स्वीकृति दी गई थी, परंतु अब तक इस पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।अरविन्द कुमार सिंह के अनुरोध पर  मंत्री  चिराग पासवान  ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  को पत्र लिखकर इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने तथा शीघ्र क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।इस पहल के लिए अतरी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने  अरविन्द कुमार सिंह का आभार प्रकट किया है। यह प्रयास क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
163
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *