सेवा क़ो सर्वोपरि मानती है एएनएम सपना कुमारी

Live News 24x7
3 Min Read
  • एपीएचसी पर ड्यूटी के साथ ही लोगों के घर जाकर भी करती है सहायता 
  • लोगों क़ो स्वास्थ्य के बारे में करती है जागरूक 
 मोतिहारी।जिले के कई स्वास्थ्य केंद्रों में अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जा रहा है इस दौरान लोगों क़ो नर्सिंग स्टॉफ के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रबंधक संध्या कुमारी ने बताया की आज के दिन हमलोग स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली नर्स क़ो सम्मानित करते है क्योंकि इनकी बदौलत ही स्वास्थ्य केंद्र का बेहतर संचालन हो पाता है। चिकित्सकों के साथ साथ उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण ही मरीजों क़ो स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने बताया की सदर पीएचसी मोतिहारी अन्तर्गत अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मधुबनीघाट में 15 वर्षों से कार्यरत हेड एएनएम सपना कुमारी अपना घरेलू दैनिक कार्य करने के बाद समय पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर मरीजों की देखभाल करती है, उन्हेंआवश्यकता के अनुसार दवाएं व जाँच चिकित्सा कार्यों में सहायता करती है। वहीं एएनएम सपना कुमारी ने बताया की नर्सिंग का कार्य सेवा भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने बताया की वे चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य संस्थान में कार्य करती हुँ, वहीं आवश्यकता पड़ने पर जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण, मेडिकल कैंप में लोगों की रक्तचाप, शुगर, वजन, आदि जाँच करती हुँ। हाईबीपी, शुगर से बचाव की जानकारी लोगों क़ो देती हुँ। ताकि समाज के लोग स्वस्थ रहें। उन्होंने बताया की कोरोना काल में भी कई मरीजों क़ो घर जाकर चिकित्सकीय निगरानी का कार्य, दवा पहुंचाना, जैसे कार्य की हुँ। जाड़ा, गर्मी, बरसात में भी अपना ड्यूटी मुस्तैदी पूर्वक करती हुँ जिसके कारण लोगों के द्वारा भी मान सम्मान मिलता है। बच्चों की सेवा, टीकाकरण कार्य करने पर आत्मिक खुशी महसूस होती है।
गलत जीवनशैली के कारण लोग होते है रोग के शिकार:
एएनएम सपना कुमारी ने बताया की प्रायः देखा जा रहा है की गलत जीवनशैली के कारण लोग कई बीपी, शुगर, हाईपरटेंशन व अन्य रोग के शिकार हो रहें है। उन्होंने बताया की सही दिनचर्या, नियमित व्यायाम से हाइपरटेंशन के साथ ही कई प्रकार के रोगों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया की सभी क़ो संतुलित आहार लेना चाहिए।
ब्लड सुगर के मरीजों को नियमित मधुमेह की जांच करानी चाहिए।  इसे अनदेखा करने वाले मरीजों को गंभीर बीमारियों जैसे हृदयघात, मस्तिष्कघात, लकवा, हृदयरोग, किडनी का काम करना बंद हो जाना जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सभी क़ो सचेत रहना चाहिए।
206
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *