राजनीति, व्यवसाय और ज्योतिष का त्रिवेणी संगम: आचार्य राहुल परमार की विशिष्ट पहचान

Live News 24x7
3 Min Read
अनूप नारायण सिंह।
पटना।बिहार की राजनीतिक धरातल पर यदि किसी व्यक्तित्व ने हाल के वर्षों में विविधता और विशिष्टता के बल पर अपनी गहरी छाप छोड़ी है, तो वह नाम है—आचार्य राहुल परमार। जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रदेश सचिव और सोनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप में उनकी राजनीतिक सक्रियता जितनी उल्लेखनीय है, उतनी ही प्रेरणादायक है उनकी बौद्धिक और आध्यात्मिक उपलब्धियाँ। राजनीति, समाजसेवा और ज्योतिषीय ज्ञान के त्रिवेणी संगम के रूप में वे एक ऐसे दुर्लभ जननायक हैं, जो भीड़ से अलग खड़े नजर आते हैं।आचार्य परमार की सबसे बड़ी ताकत है—उनका बहुआयामी व्यक्तित्व। वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविद, ग्रह-गोचर और ज्योतिष के गहरे जानकार, तथा सामाजिक चेतना के संवाहक भी हैं। डॉ फॉर्म मेडिकल बिजनेस स्कूल गवर्नमेंट कॉन्स्टिट्यूशन और आईटी के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है।उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकें लिखकर न केवल अपने शोधात्मक दृष्टिकोण को प्रस्तुत किया, बल्कि राज्य की राजनीतिक विचारधारा को साहित्यिक विमर्श में स्थान दिया।आचार्य राहुल परमार की लोकप्रियता का एक प्रमुख कारण है—उनकी सरलता और व्यावहारिक दृष्टिकोण। आम जनता से उनका जुड़ाव उन्हें एक भरोसेमंद नेता बनाता है। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्होंने कई अभिनव प्रयास किए हैं, जिससे समाज के वंचित वर्गों को भी मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिला।ज्योतिष और ग्रह-गोचर विश्लेषण में उनकी दक्षता केवल एक विद्या तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उनके राजनीतिक दृष्टिकोण को भी एक अलग दिशा प्रदान करती है। वे राजनीति में घटनाओं के सूक्ष्म विश्लेषण में ज्योतिषीय तत्वों का संयोजन करते हैं, जिससे उनकी रणनीतियाँ अक्सर दूरदर्शी सिद्ध होती हैं।बिहार की राजपूत राजनीति में उन्होंने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। जातीय संतुलन और सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए उन्होंने राजपूत समाज के युवाओं को जागरूकता, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।आचार्य राहुल परमार जैसे व्यक्तित्व आज के राजनीति में एक नई लकीर खींचते हैं—जहाँ सत्ता केवल लक्ष्य नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम है। उन्होंने सिद्ध किया है कि एक राजनेता यदि विद्वान, आस्थावान और सामाजिक दृष्टि से सजग हो, तो वह एक जननायक की भूमिका बखूबी निभा सकता है। बिहार की राजनीति में आचार्य राहुल परमार का उभार न केवल एक राजनीतिक घटनाक्रम है, बल्कि यह उस परिवर्तनशील सोच का प्रतीक है, जो बिहार को एक जागरूक, समरस और बौद्धिक राज्य के रूप में आगे ले जाने की क्षमता रखती है।
195
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *