15 साल में किसी भी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द हो जाता है, बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है ।, बुद्ध पूर्णिमा पर पहाड़पुर में तेजस्वी ने दहाड़ मारी

Live News 24x7
3 Min Read

अशोक  वर्मा

मोतिहारी : बुद्ध पूर्णिमा पर रविवार को पहाड़पुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी लड़ाई महंगाई, बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ है ।                                         जब बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो वृद्धा,विकलांग और ,विधवा पेंशन को बढ़ाकर ₹1500 कर दी जाएगी तथा प्रत्येक घर में 200 यूनिट बिजली फ्री में दी जाएगी। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पहाड़पुर में आयोजित महती जनसभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि परीक्षाओं के प्रतियोगियों को आने-जाने का किराया फ्री किया जाएगा तथा बिहार में 100% डोमिसाइल सिस्टम लागू किया जाएगा ।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनता को 20 वर्षों से सब्जबाग दिखाकर गरीबों को चूस रही है ।उन्होंने भगवान बुद्ध के उपदेश को वर्णित करते हुए कहा कि बुद्ध शांति प्रिये थे ,वे सत्य और अहिंसा का संदेश  दिए ।चंपारण में  सम्राट अशोक ने कई अशोक स्तंभ गडवाकरवा बुद्ध के संदेश को जन जन तक पहुंचाया है।पंचशील का वर्णन करते हुए कहा कि उनके उद्देश्य पर आज चलने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि  चंपारण की धरती अहिंसा के पुजारी बापू की  कर्मभूमि है। उन्होंने बार-बार  बिहार की गद्दी पर बैठी हुई सरकार को इस बार  हटाने की बात कही । बुद्ध महोत्सव समारोह का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दीप प्रज्जवलित  कर किया।वैशाली के भंते पीसी चंद्र, भंते बुद्ध शरण द्वारा वंदना और माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम के आयोजक  मंडल बोधगया मंदिर से गैर बौद्धिस्ट को हटाने के लिए सदन में प्राथमिकता के आधार पर मुद्दा उठाने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश नारायण सिंह ने किया ।कार्यक्रम में राजद के जिला अध्यक्ष सह विधायक मनोज यादव,हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेंद्र राम ,रामबाबू यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, राजेश कुमार, वीरेंद्र, राजेश कुमार,आलोक मेहता, सेवानिवृत्ति प्राचार्य मदन प्रसाद ,नयन कुशवाहा ,रविंद्र नाथ सिंह, गप्पु राय आदि ने भी संबोधित किया ।कार्यक्रम में काफी संख्या मे ग्रामीण तेजस्वी यादव को सुनने आए हुए थे और सभा में अप्रत्याशित भीड थी। काफी संख्या में युवा तेजस्वी को सुनने को पहुंचे थे

171
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *