डीएम ने की शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक, दिया आवश्यक निर्देश

Live News 24x7
1 Min Read
मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आहुत की गयी।
    उक्त बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान), जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (PMPY). जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (योजना एवं लेखा) एवं सहायक अभियंता, बिहार शिक्षा परियोजना, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण उपस्थित हुए।
    जिलाधिकारी के द्वारा जिलान्तर्गत विद्यालयों में हो रहे गतिविधियों एवं राज्य निधि एवं सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत असैनिक निर्माण कार्य के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी।
     जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा जिलान्तर्गत विद्यालयों में चल रहे गतिविधि- “खेलेगा बिहार तो खिलेगा बिहार” खेलने से खिलने तक के सफर में मशाल 2024 प्रतियोगिता का आयोजन एवं राज्य निधि एवं सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत असैनिक निर्माण कार्य के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं के संबंध में अद्यतन प्रगति से जिलाधिकारी  को अवगत कराया।
194
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *