सौ दिवसीय मेगा हेल्थ कैम्प के आयोजन में 167 लोगो की हुई स्क्रीनिंग

Live News 24x7
3 Min Read
  • प्रत्येक प्रखंड से दो पंचायत का चयन कर उसे टीबी मुक्त पंचायत बनना है
  • जिले को टीबी मुक्त बनाने का हो रहा है प्रयास, प्रखंडो में कैंप लगाकर हो रहीं है टीबी की जाँच 
मोतिहारी : जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफल प्रयास किया जा रहा है, जिसके तहत
सौ दिवसीय मेगा हेल्थ कैम्प का आयोजन सभी प्रखंडो में करते हुए कैंप लगाकर यक्षमा मरीजों की खोज की जा रहीं है। वहीं वैन के द्वारा प्रचार- प्रसार करने के साथ पोर्टेबल मशीन से एक्स रे की जा रहीं है वहीं टीबी के संदिग्ध मरीज मिलने पर उनका स्पूटम कलेक्ट किए जा रहें है। जिला यक्षमा केंद्र पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया की अरेराज, ढाका, रक्सौल के बाद चिरैया प्रखंड क्षेत्र के बड़ा जयराम पंचायत में वर्ल्ड विज़न इंडिया के सहयोग से सौ दिवसीय मेगा एक्सप्रेस हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 167 लोगो की टीबी स्क्रीनिंग करते हुए उनकी बीपी, शुगर, लंबाई, वजन आदी की जाँच की गईं। उन्होंने बताया की काफ़ी कम समय में टीबी के संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग अल्ट्रा पोर्टेबल डिजटल एक्सरे मशीन से किया जा रहा है, इससे जिले के टीबी मरीजों की असानी से खोज हो रहीं है। वर्ल्ड विज़न इंडिया के जिला पर्यवेक्षक रंजन कुमार वर्मा और एसटीएस अरविंद कुमार ने बताया कि हेल्थ कैम्प में 55 टीबी के संदिग्ध रोगी पाये गये, जिनका बलगम संग्रह कर नेट टेस्टिंग के लिए जिला यक्ष्मा केंद्र मोतिहारी में भेजा गया है। वहीं टेस्ट रिपोर्ट आने पर टीबी पॉजिटिव मरीजों को मेडिसिन उपलब्ध कराया जाएगा।
प्रत्येक प्रखंड से दो पंचायत का चयन कर उसे टीबी फ्री पंचायत बनना हैं:
टीबी के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील ने बताया की जिले में सरकार के सहयोग से 100 डे कैंप के तहत टीबी का स्क्रीनिंग करना हैं इस एक्सप्रेस हेल्थ कैम्प से जनमानस को काफी लाभ मिल रहा हैं अल्ट्रा पोर्टेबल से दो मिनट के अंदर एआई द्वारा रिजल्ट पता चल जाता हैं प्रधानमंत्री का लक्ष्य हैं प्रत्येक प्रखंड से दो -दो पंचायत का चयनित कर उसे टीबी मुक्त पंचायत बनना हैं उस पंचायत में ज्यादा तर कैम्प किया जा रहा हैं और एक्टिव केस फाइंडिंग किया जा रहा है। ताकि उस पंचायत को जल्द से जल्द टीबी फ्री किया जा सके, क्योंकि प्रधानमंत्री का लक्ष्य 2025 तक टीबी फ्री इण्डिया बनाने का है उसे सफल बनाया जा सके, इसके लेकर विर्ल्ड विज़न इंडिया एन टीईपी को पूरा समर्थन कर रही हैं ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
मौके पर विर्ल्ड विज़न इंडिया के जिला पर्यवेक्षक रंजन कुमार वर्मा, एसटीएस अरविंद कुमार, सीएचओ महेश यादव स्टाफ नर्स, रुपा कुमारी, रेडियो ग्राफर महमद सैफ अली, कंम्यूनिटी कोऑर्डिनेटर मिथलेश कुमार,अभिषेक कुमार, व अन्य लोग मौजूद थे।
175
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *