हाजीपुर भाजपा कार्यालय मे भारत रत्न अटल विहार वाजपेई  की जयंती बडे ही श्रद्धापूर्वक मनाई गई

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक  वर्मा

हाजीपुर : जिला भाजपा कार्यालय हाजीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर  केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय , बिहार सरकार के मंत्री श्री मंगल पांडे , हाजीपुर के विधायक  अवधेश सिंह लालगंज के विधायक संजय सिह, जिला अध्यक्ष प्रेम कुशवाहा जी सहित सैकड़ो लोग शामिल  हुये। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने  बाजपेई जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में कहा की वाजपेई जी ने देश के युवाओं को नई शक्ति दी है।चरित्र निर्माण की दिशा में उन्होंने बहुत कुछ किया ।वे एक सफल राजनयिक के साथ-साथ अच्छे लेखक ,अति संवेदनशील व्यक्ति के साथ बहुत ही अच्छे कवि भी थे ।उनकी कमी तो हमेशा खलेगी लेकिन वाजपेई जी ने जो मार्ग दिखाया आज उस मार्ग पर ही देश चल रहा है ।कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वाजपेई जी के परिकल्पना को साकार कर रहे हैं।मंत्री मंगल पांडे ने वाजपेई जी को युग पुरूष कहा तथा यह भी कहा कि उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विधायक संजय सिंह ने अपने संबोधन ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के रूप में देश को सजाने संवारने की परिकल्पना कर सेवा कार्य करते थे तो वाजपेई जी की छवि हमारे सामने होती थी।वे अति  सहज और साधारण व्यक्तित्व था उनका। वे महान विचारक और चिंतक थे।हाजीपुर के विधायक  अवधेश  सिह ने बाजपेई  जी के गुणो पर प्रकाश  डालते हुये कई संस्मरण  सुनाया।संबोधित करने वालो मे जिलाध्यक्ष  के अलावा अन्य कई  लोग थे।

165
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *