गोवा इंटरनेशनल फ़िल्म कंपटीशन के फीचर फ़िल्म कैटिगरी में फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह ऑफिशियली सलेक्ट

Live News 24x7
3 Min Read
मुम्बई/मोतिहारी : पणजी गोवा में होनेवाले गोवा इंटरनेशनल फ़िल्म कंपटीशन- 2024 के फीचर फ़िल्म कैटिगरी में फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह का ऑफिशियली सलेक्ट होने से इससे जुड़े कलाकारों एवं तकनीशियनों के साथ साथ बिहार के कलाकारों में हर्ष का माहौल है। फ़िल्म चम्पारण सत्याग्रह के सलेक्शन के पश्चात् फ़िल्म के  अभिनेता व निर्देशक डा. राजेश अस्थाना ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में पहले असहयोग आंदोलन के रूप में चम्पारण सत्याग्रह का नाम स्वर्णाक्षरों में उल्लेखित है। आज की युवा पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने हेतु ’’चम्पारण सत्याग्रह’’ नाम से भव्य फीचर फिल्म बनायी गई है, जिसमें भोजपुरी एवं हिन्दी फिल्मों के मशहूर कलाकारों ने अभिनय किया है। फ़िल्म सम्पूर्ण विश्व में चम्पारण के अतीत के अनछुए पहलुओं से रूबरू कराती है।
युवराज मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट द्वारा कॉरपोरेट रूप में बन रही यह फ़िल्म सुप्रसिद्ध गाँधीवादी ब्रजकिशोर सिंह लिखित “चम्पारण में बापू” एवं डा. राजेश अस्थाना द्वारा लिखित पुस्तक “चम्पारण सत्याग्रह गाथा” से संदर्भित है। युवा फ़िल्मकार ई. युवराज द्वारा निर्मित “चम्पारण सत्याग्रह” की परिकल्पना, कथानक, स्क्रिप्ट, संवाद, अभिनय एवं निर्देशन का जिम्मा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त बिहार के चर्चित फिल्मकार डा. राजेश अस्थाना ने संभाला है। फ़िल्म में  लगभग 168 कलाकारों ने डायलॉग के साथ अभिनय का जलवा बिखेरा है एवं 1000 जूनियर आर्टिस्ट के साथ साथ बैल, घोड़ा और हाथी ने भी अभिनय किया है।
फ़िल्म की सह निर्मात्री डा. सीमा रानी, अस्मिता राज, सुरभि श्रीवास्तव व अशोक सहनी हैं, तो गीतकार चम्पारण के ही गीतों के राजकुमार की उपाधि से विभूषित पंडित अश्विनी कुमार आँसू एवं डा. राजेश अस्थाना हैं। संगीतकार स्नेहाशीष शिबू देब हैं। फ़िल्म में छायांकन अशोक माही, कास्टिंग डायरेक्टर शहज़ाद खान, बिजनेस हेड आकाश मित्तल, प्रोडक्शन हेड सम्राट, स्थिर छाया रिंकू गिरी का है तो संपादन मुंबई में बिहार के चर्चित फ़िल्म संपादक कृष्ण मुरारी यादव, पोस्ट प्रोडक्शन जी फोकस स्टूडियो मुम्बई, डी आई संपादन राज मिनरुल, वीएफएक्स व क्रोमा रविन्द्र कुमार मौर्य, थ्री डी सुरेन्द्र पंडित, मिक्सिंग शाहनवाज़, साउंड डिजाइन राजा यादव पीआरओ समरजीत हैं। वही बिजनेस हेड आकाश मित्तल, बिजनेस एक्सक्यूटिव विपुल शर्मा, कला राज कुमार उपाध्याय, सहायक निर्देशक चन्दन झा, कंचन सिंह एवं बबिता श्रीवास्तव, फ़िल्म में स्पॉट गोलू ठाकुर, दिनेश पासवान एवं रंजन कुमार, प्रोडक्शन कंट्रोलर राममणि एवं चंदेश्वर, रूप सज्जा माइकल एवं श्वेता राज का है।
182
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *