18 से 20 दिसंबर तक जमालपुर में होने वाले राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता  के लिए खिलाड़ियों का दल रवाना।

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : जमालपुर में 18 से 20 दिसम्बर बिहार राज्य कबड्डी संघ के तत्वाधान में आयोजित 50वी राज्य स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूर्वी चंपारण की जूनियर बालक कबड्डी टीम मंगलवार को स्थानीय खेल भवन से जमालपुर के लिए रवाना हुआ। जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित बालक कबड्डी खिलाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 दिसम्बर तक जमालपुर में किया जाएगा। चयन ट्रॉयल के बाद खिलाड़ियों का कैम्प भी लगाया गया था जिससे अच्छे प्रदर्शन की काफी उम्मीद है। कबड्डी टीम में अब्दुल्ला, अमन, पवन, प्रशांत, तौफीक , सरफराज , विकाश, दिलीप, रिशु, विश्वजीत, खुर्शीद, विपुल, प्रियांशु शामिल हैं। टीम प्रबंधक व टीम कोच रवि कुमार के देख रेख में टीम रवाना किया गया।मुख्य संरक्षक मुन्ना गिरी,कबड्डी संघ के अध्यक्ष अमित कुमार, प्रो. डॉ. कर्मात्मा पाण्डेय, सचिव भानू प्रकाश, शैलेन्द्र मिश्र बाबा, अप्पू कुमार,धर्मवीर प्रसाद, अरविन्द कुमार, सुनील कुमार,अमित कश्यप, कुन्दन कुमार आर्य, टिंकू जी, दीपक तिवारी, अंशु, रश्मि रंजन, कोमल, बेनजीर खान, पूर्णिमा यादव इत्यादि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और शुभकामनाएं दीं।
138
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *