बेलागंज की जनता इस बार मनोरमा देवी के हाथों को करेगी मजबूत : अरुण

Live News 24x7
3 Min Read
   गया। मंगलवार को शहर के एक निजी होटल में जदयू के  प्रदेश प्रवक्ता और बेलागंज विधानसभा के प्रभारी अरुण कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के हाथों को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सभी पार्टी के नेता एकजुुट होकर जदयू प्रत्याशी के लिए कार्य करेंगे। लगातार 34 वर्षों से एक ही व्यक्ति के हाथों में बेलागंज विधानसभा क्षेत्र रहने से भ्रष्टाचार और अराजकता चरम सीमा पर रही है। बेलागंज की जनता इन सबसे उब चुकी है। अब बेलागंज में परिवर्तन का समय आ गया है। इस चुनाव को पार्टी ने चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। राजद के कुनबे को उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह ने कहा कि यही समय है सही समय है के तर्ज पर बेलागंज में 34 वर्षों से राष्ट्रीय जनता दल के आतंक राज्य को समाप्त करने का। इसके लिए हम सभी नेताओं को आपस में मिलजुल कर पार्टी के पक्ष में कार्य करना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि बेलागंज की जनता में इस बार परिवर्तन की लहर है। रिकॉर्ड मतों से मनोरमा देवी की जीत होगी। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के वरिष्ठ नेता रोमित कुमार ने बताया कि बेलागंज की जनता को पहली बार मौका मिला है कि मनोरमा देवी जुझारू और कर्मठ महिला है।पूरे जनता में उत्साह की लहर है। इस बार बेलागंज में कुछ नया होने वाला है। लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजीव प्रकाश उर्फ बंटी कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के मकड़जाल में फंसकर लगभग 34 वर्षों तक लोगों को ठगने का काम किया गया है।अब जनता राजद के क्रियाकलापों को जान चुकी है। आने वाले 13 नवंबर को इसका इंसाफ वोट के द्वारा करेगी। प्रेस वार्ता में लोजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जद (यू)के जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, धनंजय शर्मा, मुकेश चौधरी, रफी अहमद खां
 जदयू जिला अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह, लोजपा जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, हम नेता रोमित कुमार, रालोमो जिला अध्यक्ष बंटी कुशवाहा
समेत कई अन्य नेता मौजूद थे।
303
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *