गया।शांति निकेतन एकेडमी के सभी शाखाओं में बड़े धूम-धाम से गाँधी की 155 वीं सालगिरह का आयोजन किया गया| इस समारोह में विद्यालय के सभी छात्रों छात्राओं ने हिस्सा लिया| इस अवसर पर प्लेग्रुप प्ले ग्रुप से उमैमा इरफान, उत्कर्ष, आनंद, अनिका, नुरैन, युसूफ, आहन । नर्सरी से मिजान, माहिरा, काव्य, अनाबिया, मरियम। जूनियर के.जी. से कार्तिक, दिव्यांश, अरहम, आजम। सीनियर के.जी. से ऊर्ज, अभिराज, आयन, आजमा, शिवम। कक्षा प्रथम से रीती कुमारी, इशांत कुमार,ज्ञानवी कुमारी, आलिया शेख, हरसित। छात्रों द्वारा महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया इसके साथ ही विद्यालय के सभी छात्र महात्मा गाँधी एवं छात्राएँ कस्तूरबा गाँधी की वेश-भूषा में नजर आए| इस अवसर पर शिक्षिकाओं के द्वारा बच्चों को यह बताया गया कि हमें महात्मा गाँधी की बातों का अनुसरण करना चाहिए और हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए|
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन हरि प्रपन्न ने बच्चों को महात्मा गाँधी के बारे में बताते हुए कहा की हमें भी महात्मा गाँधी के द्वारा बनाए गए नियमों के अनुसार सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए ताकी भविष्य में एक विकसित राष्ट्र के निर्माण किया जा सके| गांधीजी का स्वच्छता पर विशेष जोर रहता था, अतः हमलोगों को उनसे यह सीख लेनी चाहिए की हमलोग जहाँ पर भी रहे उस जगह एवं उसके आसपास के परिसर को साफ़-सुथरा रखें एवं दूसरों को भी साफ़-सुथरा रखने में सहयोग करे| स्वच्छता को अपने जीवन में मूल-मंत्र के रूप में उतार लेना चाहिए एवं शांति निकेतन एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं ने आज यह शपथ लिया की हमलोग गाँधीजी के बताएँ मार्गो पर चलकर स्वच्छ भारत का निर्माण करेंगे एवं एक बार प्रयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेगें|।
352
