अशोक वर्मा
मोतिहारी : जनता का अपार समर्थन प्राप्त हो तो कम संसाधन में भी चुनाव जीता जा सकता हैऔर नया इतिहास बनाया जा सकता है।
संपन्न लोकसभा चुनाव में आरा और काराकाट से मोदी सरकार के दो मंत्रियों को हराकर, भाकपा माले के सुदामा प्रसाद और राजाराम सिंह सांसद बने हैं! दोनों सांसद दिल्ली में संसद सत्र के दौरान जनता के पक्ष की आवाज बने रहते हैं!उक्त बातें भाकपा माले के जिला सचिव प्रभु देव यादव ने पत्र प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि वर्ष 2020 संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में भाकपा माले के 12 विधायक निर्वाचित हुए और एक विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं!आगामी विधान सभा चुनाव मे हमारी शक्ति और बढेगी।
वर्तमान मे हमारे सभी जनप्रतिनिधि विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा गठबंधन सरकार के मंत्रियों से जनता के लिए लोहा लेने में आगे रहते हैं! जिससे सभी बिहारवासी अवगत है! लोकतंत्र में जनता मालिक होती है! प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों का जमावाड़ा नहीं। संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान यूपी में इंडिया गठबंधन एक नंबर पर और भाजपा गठबंधन 2 नंबर पर चली गई! संविधान और लोकतंत्र विरोधी, यहां तक जमीनी स्तर पर दलित- महादलित व मुस्लिम विरोधी तस्वीर को सामने करने से नरकटिया विधानसभा क्षेत्र की आम जनता पर कोई असर पडने वाला नहीं है! लोकसभा चुनाव के दौरान कुछ लोग इधर-उधर घूमने चले गए! वे सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के रास्ते पर आ जाएंगे!
हमारे पास एक और सबूत है!जिन ग्राम पंचायतों में भाकपा माले का संगठन एवं गतिविधि है, वहां संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन एक नंबर और भाजपा गठबंधन 2 नंबर पर चली गई!
138
