टेकारी विधानसभा से डॉ बी डी शर्मा के नेतृत्व में हजारों लोग जन सुराज के स्थापना दिवस पटना जाएंगे

Live News 24x7
3 Min Read
 गया।समाज सेवी गरिबों के मसिहा एवं जन सुराज प्रदेश संविधान समिति सदस्य एवं दो अक्टूबर स्थापना दिवस कार्यक्रम समिति के सदस्य डॉ बी डी शर्मा ने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब 2 अक्तूबर को बिहार के एक करोड़ संस्थापक सदस्य मिलकर जन सुराज अभियान को दल बनाएंगे। आगे शर्मा ने बताया कि प्रशांत किशोर की अगुआई में जन सुराज अभियान 2 अक्टूबर को औपचारिक रूप से एक राजनीतिक दल का रूप लेने जा रहा है। डा बी डी शर्मा ने स्पष्ट  रुप से बताया  कि यह पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि बिहार के आम लोगों की पार्टी होगी। उसमें टेकारी की जनता के लिए जो कुछ भी होगी करेगी, टेकारी विधानसभा से  दर्जनो गाड़ी के साथ हजारों की संख्या मे पटना वेटनरी कौलेज के लिए प्रस्थान करेगे डॉ बी डी शर्मा के नेतृत्व में जन सुराज स्थापना दिवस मे,
आगे कहा कि 2 अक्टूबर को प्रशांत किशोर दल नहीं बना रहे हैं, बल्कि बिहार के 1 करोड़ लोग एक साथ आकर अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए, शिक्षा, रोजगार, पलायन रोकने और पिछले 30 साल से लालू, नीतीश और भाजपा की सरकारों से मुक्ति के लिए इस दल का निर्माण कर रहे हैं।
 यह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि पार्टी के गठन से पहले ही 1 करोड़ लोग इसके संस्थापक सदस्य बन रहे हैं और मिलकर इस दल का निर्माण कर रहे हैं। दल बनाने के बाद तो सभी करते लेकिन जन सुराज दल बनाने से पहले कर रहा है*यह कार्यक्रम पटना के वेटनरी ग्राउंड पटना में होगा*यह कार्यक्रम दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी,पुरे बिहार के कोने कोने लोग आएगे इसके लिए सात बस पार्किंग स्थल होगे जो एक किलोमीटर कार्यक्रम स्थल पर होगे, लोगों को आने वाले के लिए खाने,पानी की व्यवस्था किया गया है।जो एक दिन पहले पटना आएगे उनके लिए विश्राम की भी व्यवस्था किया गया है,इस कार्यक्रम स्थल पर चार लाख लोग के बैठने के लिए सभागार बनाया गया है।इस कार्यक्रम में पांच हजार पदाधिकारी के लिए विशाल मंच भी बनाया जा रहा है।दौ सो मिडिया कर्मियों को बुलावा भी दिया गया है।सभी मगध प्रमंडल वासी एवं टेकारी,कोच के लोग आप लोग अधिक से अधिक संख्या में पटना चले।
119
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *