गया।वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा पितृपक्ष मेला2024 में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी गुम या भुला हुआ सामान मिलने पर उसे पुलिस कंट्रोल रूम या अस्थाई थाना में जमा करें। इसी क्रम में, दिनांक 21.09.2024 को एक पुलिस कर्मी के द्वारा एक गुम हुआ मोबाइल अस्थाई थाना को सौंपा गया है।इसके बाद अस्थाई थाना द्वारा 15 मिनट के अंदर उस मोबाइल के वास्तविक धारक का पता लगाया गया है। इस मोबाइल के धारक पश्चिम बंगाल से आए हुए एक तीर्थ यात्री पाए गए। इसके बाद उनसे संपर्क कर उन्हें उनका मोबाइल वापस किया गया है। इस तत्परता और सेवा भाव के लिए उक्त तीर्थ यात्री ने गया पुलिस का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
161
