परिवार नियोजन के सुदृढीकरण पर जिला स्वास्थ्य समिति की हुई समीक्षात्मक बैठक

Live News 24x7
2 Min Read
  • स्वस्थ संतान के लिए सही उम्र में विवाह जरूरी 
  • जन जागरूकता से लगेगी बढ़ती जनसंख्या पर रोक 
मोतिहारी : परिवार नियोजन में सुदृढीकरण को लेकर सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका व अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक सीएस कार्यालय में आयोजित की गई जिसमें परिवार नियोजन के सुदृढीकरण और एनीमिया मुक्त भारत अभियान पर मुख्य रूप से चर्चा की गयी। सिविल सर्जन ने कहा कि जन जागरूकता बेहद जरुरी है, जागरूकता से ही बढ़ती जनसंख्या पर रोक लग सकती है। उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन का ग्राफ बढ़ाने हेतु आशा, जीविका दीदियों व विकास मित्रों को सहयोग करने की आवश्यकता है। किशोर-किशोरियों को यौन शिक्षा के लिए जागरूक करना बेहद आवश्यक है। बढ़ती जनसंख्या पर रोकथाम हेतु एवं स्वस्थ संतान की प्राप्ति हेतु सही उम्र में विवाह होना जरुरी है। राज्य प्रतिनिधि पिंकी कुमारी, पी.एस.आई. इंडिया के द्वारा पूर्वी चम्पारण जिले के प्रसिद्धि एवं इतिहास से संबंधित महत्वपूर्ण बातों के साथ परिवार नियोजन कार्यक्रम से संबंधित एनएफएचएस- 5 के आंकड़ों को दिखाया गया एवं उसके बारे में समझाया गया।
परिवार नियोजन कार्यक्रम अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा:
डीसीएम नन्दन झा ने कहा कि जिले में सिजेरियन प्रसव व परिवार नियोजन बढ़े इसके लिए समय समय पर स्वास्थ्य कर्मियों को डाटा लेकर बैठक करवाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नसबंदी, परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफलता हेतु जनसंपर्क किया जा रहा है। परिवार नियोजन कार्यक्रम का यह अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। वहीं एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जिले के स्कूलों व आंगनबाडी केंद्रों पर एनीमिया से बचाव को लेकर अभियान चलाकर आयरन की गोली खिलाई जाएगी।
इस मौके पर सिविल सर्जन, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, प्रतिनिधि जिला शिक्षा पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, आईसीडीएस प्रतिनिधि, जिला प्रबंधक जीविका, कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला योजना समन्वयक, राज्य प्रतिनिधि पीएसआई इंडिया, जिला प्रतिनिधि पीएसआई इंडिया, सिफार, सी3, पिरामल स्वास्थ्य व अन्य ने भाग लिया।
165
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *