रसोईया संघ ने मागो के समर्थन  मे जिला पदाधिकारी के समक्ष  किया प्रदर्शन

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी :   जिला पदाधिकारी मोतिहारी के समक्ष विद्यालय के रसोइयों ने किया प्रदर्शन और कचहरी अंबेडकर चौक पर  सभा का आयोजन किया।मुख्य  वक्ता के रूप मे सिकटा के भाकपा माले विधायक वीरेंद्र  गुप्ता  ने कहा कि इनकी मांग  पुरानी है जिसे प्रशासन द्वारा अनदेखी किया जा रहा है।सभी मांगे जायज है और इसे मानकर जल्द लागू किया जाय।मांगो मे था कि प्रतिनिधि मंडल के माध्यम एन जीओ को मिड डे मील से बाहर करना,
 मानदेय 10 हजार  रुपए देना और सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने का था। मांग केंद्र व राज्य सरकार से की गई! शामिल रसोईया लोगों की एकता मजबूतऔर संख्या काफी थी। नेतृत्व सहाना खातून, कुमंती देवी, प्रमिला देवी, छबिलाल महतो, रसोईया संघ के जिला सचिव दिनेश प्रसाद कुशवाहा, बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ के महासचिव सरोज चौबे ने किया! आयोजित सभा मे पूर्वी चंपारण के माले के जिला सचिव प्रभुदेव
 यादव ,जिला कमिटी सदस्य जीत लाल सहनी, भैरव दयाल सिंह, विशेश्वर प्रसाद कुशवाहा, भोला साह, राघव साह ,शामिल हुए और रसोईया बहनों को संबोधित किये!
141
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *