गया विधानसभा क्षेत्र में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया

Live News 24x7
2 Min Read
 गया।राष्ट्रीय स्तर  पर भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा बागवानी प्रकोस्ट के सह संयोजक डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा नेताओं के द्वारा गया  घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक पहुंच कर भाजपा की विचारधारा को फैलाना और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना था। इसी वजह से लेकर  डॉ. मनीष पंकज . मिश्रा ने गया है विधानसभा में व्यापक संपर्क अभियान चलाकर सदस्य बनने के क्रम में  आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। खासकर, मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे कि उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान आदि के फायदों पर जोर दिया, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में भाजपा की सदस्यता में भारी इजाफा हुआ।इस अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और स्थानीय स्तर पर लोगों को जागरूक किया। भाजपा की इस पहल ने समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं और महिलाओं में एक नई उम्मीद और ऊर्जा का संचार किया है। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा की अगुवाई में यह सदस्यता अभियान न सिर्फ भाजपा की जड़ों को और मजबूत बना रहा है।सदस्यता के सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि भाजपा की विचारधारा और विकास की राजनीति को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है, जो आने वाले समय में पार्टी के लिए और भी बड़ी उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त करेगी।
65
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *