गया ।ज्ञान भारती रेसीडेंशियल कंपलेक्स के निदेशक रोमित कुमार ने कहा कि आज शिक्षाशास्त्र विभाग गया कॉलेज गया एवं हमारे विद्यालय के बीच हुए एम ओ यू के माध्यम से विद्यालय और महाविद्यालय के बीच की दूरी को कम किया जा सकेगा एवं विद्यार्थियों को सीधे-सीधे उच्च शिक्षा हेतु अभिप्रेरित करने में भी सहायता मिलेगी वैश्वीकरण के दौर में ऐसे कार्यक्रमों की अहमियत इसलिए बढ़ जाती है ताकि एक संस्थान को दूसरे संस्थान के बीच हो रहे नवरी प्रयोग से अवगत होने का अवसर प्राप्त होता है आशा करता हूं कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में यह करार दोनों संस्थाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. शिक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर धनंजय धीरज ने कहा की दोनों संस्थाओं के बीच हुए इस साझा करार के आधार पर भविष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन दोनों संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020-20. के उन्मुखीकरण समेत भविष्य में शिक्षकों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण सफल कक्षा प्रबंधन कक्षा कक्ष संप्रेषण एवं प्रभावी शिक्षण कौशलों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्यशालाओं के आयोजन के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को लाभ पहुंचना है राजीव कुमार प्राचार्य जीबी आरसी ने कहा कि है यह एम ओ यू दोनों संस्थाओं के बीच शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजन व सांस्कृतिक आदान-प्रदान. के उद्देश्य से किया गया है।इस मौके पर शिक्षा शास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर आर् एन प्रियदर्शनी एवं अमरेंद्र कुमार उपस्थित थे।
161
