गया कॉलेज गया में आज प्राचार्य प्रोफेसर सतीश सिंह चंद्र की अध्यक्षता में आई क्यु ए सी सेल की बैठक आहूत की गई है ।कोऑर्डिनेटर आ ई क्यु ए सी डॉ अरुण गर्ग ने नैक द्वारा विभिन्न संस्थाओं के मूल्यांकन संबंधी परिवर्तित एवं नए नियमों की चर्चा सभी सदस्यों से साझा की प्राचार्य प्रोफेसर सतीश सिंह चंद्र ने कहा कि नैक से अच्छे ग्रेड प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय परिवार कृत संकल्प है वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में महाविद्यालय में बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है जिससे प्राकृतिक जल को संधारित एवं पुनः शुद्धिकृत कर इस संपूर्ण क्षेत्र में जल के स्तर को बनाए रखा जाएगा एवं भीषण गर्मी में भी जलापूर्ति निर्वाण रूप से होती रहेगी यह योजना महाविद्यालय एवं संपूर्ण समाज के लिए लाभकारी है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पुस्तकालय में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ. हाई स्पीड वाई-फाई की सुविधा भी प्रदत है जिससे विद्यार्थी उपलब्ध पुस्तकों के अलावा इंटरनेट के माध्यम से भी ज्ञान का सृजन कर सकें साथी साथ महाविद्यालय द्वारा प्रकाशित बहुभाषिक वार्षिक पत्रिका सतदल पर भी विचार विमर्श किया गया एवं विभिन्न भाषाओं में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों से आलेख आमंत्रित करने पर भी चर्चा की गई है इसके साथ ही साथ इस पत्रिका को यूजीसी केयर लिस्ट में शामिल करने के विभिन्न उपायों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है।महाविद्यालय के जनसम्पर्क पदाधिकारी डॉक्टर धनंजय धीरज ने बताया कि शैक्षणिक एवं विभिन्न सह शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण को प्रतिस्थापित करने हेतु नित नए नवाचारों का प्रयोग किया जा रहा है आशा है की नैक से बेहतर से बेहतर ग्रेड प्राप्त करने में हम सब सफल होंगेमौके पर आ ई क्यु ए सी सदस्य डॉक्टर तलत आफरीन वनस्पति विज्ञान डॉक्टर रिचा सिंह रसायन शास्त्र विभाग डॉक्टर श्रुति प्रिया अर्थशास्त्र विभाग।डा किशोर कुमार सामाजिक विज्ञान विभाग डॉ आशुतोष कुमार भौतिक विज्ञान विभाग डा पन्नालाल वाणिज्य विभाग सत्येंद्र कुमार एवं अमरजीत कुमार कंप्यूटर एपल्लिकेशंन राजेश मिश्रा संस्कृत विभाग, शादाब इलियास आईटी विभाग, अंबरीश नारायण एमबीए विभाग सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
157
