गया ।बिहार सरकार के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री गया के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा से गया जिला मे किसान भवन निर्माण हेतु जिला कार्यानवयन कार्यक्रम पदाधिकारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राहुल रंजन ने मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा है। जिसमें जिला मे किसान भवन निर्माण हेतु आग्रह किया एवं कहा की हमारा देश एवं राज्य कृषि प्रधान राज्य है। जहाँ किसान को मूल – भुत सुविधा आवश्यक चाहिए ।सभी जिला मुख्यालय पर किसान अपने फसलों को बेचने आते है लेकिन किसानों को रहने का समुचित व्यवस्था नहीं है एवं जो हमारे अन्नदाता है उनको जिला मुख्यालय पर समुचित भोजन का भी व्यवस्था नहीं हो पाता है। इसलिए इस किसान भवन मे भोजनालय का उत्तम प्रबंध हो, किसान सभागार की व्यवस्था हो। किसानों के लिए बैठने के साथ दुर दराज से आने वाले किसानों के लिए जिले में ठहरने और खाने की व्यवस्था कि जाए।
159
