अतिक्रमण उजाड़ो अभियान मे आज नाका नंबर एक से जानपुल तक हुआ अतिक्रमण मुक्त, तीन महीने तक जारी रहेगा यह अभियान : जिला पदाधिकारी

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के जिलापदाधिकारी श्री सौरभ जोरवाल के निर्देश पर शहर के मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण मुक्ति अभियान के तहत नगर निगम द्वारा आज जानपुल से मीना बाजार (नाका नंबर एक) तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया गया।  अतिक्रमणकारियों से 19700 रुपए की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की गई साथ ही साथ  सड़क पर बने कच्चे पक्के संरचनाओं को हटाया भी गया। आज चलाए गए अतिक्रमण मुक्ति अभियान का अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री श्रेष्ठ अनुपम एवं एसपी श्री शिखर चौधरी के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अतिक्रमण हटाने के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी श्री तरुण कुमार को आवश्यक निर्देश दिए गए और कहा गया कि ये अभियान लगातार तीन महीने तक जारी रहेगा।
178
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *