मां जानकी की नगरी सीतामढ़ी जिला में 2 लाख सदस्य बनाएगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा

Live News 24x7
3 Min Read

अशोक वर्मा

सीतामढ़ी : जिले में राष्ट्रीय लोक मोर्चा 2 लाख से ज्यादा  सदस्य बनाएगी , इसके लिए आगामी 9 अगस्त क्रांति दिवस से जिले में सदस्यता अभियान की शुरूआत किया जाएगा। इस जिले के सभी सत्रह प्रखंडों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो व भारत सरकार के पूर्व मंत्री श्री उपेंद्र कुशवाहा के नीति और सिद्धांतों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है। उक्त बातें आज सीतामढ़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला कार्य समिति की विशेष विस्तृत बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार के प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता सह क्षेत्रीय प्रभारी एवं ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्यासी श्री राम पुकार सिन्हा ने  कही । बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला अध्यक्ष व बथनाहा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी चंद्रिका पासवान तथा संचालन जिला प्रधान महासचिव संजीर आलम मंसूरी ने की । बैठक में जिला संगठन प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रियाज अहमद एवं प्रदेश महासचिव श्री रमेश सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस जिले में रिकॉर्ड तोड़ सदस्यता अभियान को सभी प्रखंडों में चलने की जरूरत है। पार्टी के सदस्यता अभियान को बूथ स्तर पर ले जाने की जरूरत है । राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी पदाधिकारी युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान में 9 अगस्त से लग जाए। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, महंत सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव रामबली सिंह ,राघवेंद्र सिंह रवि, प्रमोद आनंद, युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामलगन कुशवाहा महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पूजा सिंह किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह उर्फ दारा सिंह व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार आईटीसी के जिला अध्यक्ष सुजीत कुशवाहा ,आई टी सेल के प्रदेश नेता उदय कुशवाहा ,आलोक कुमार सिंह ,ओम प्रकाश सिंह ,ओम प्रकाश कुशवाहा नीरज कुशवाहा मोती पासवान ,जय किशन सिंह, राम विनय सिंह, राम प्रमोद सिंह ,विजय झा, निरंजन कुशवाहा, पवन कुशवाहा अवनीश कुमार, राम जयप्रकाश महतो कुमकुम कुशवाहा, अजय कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

648
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *