बिहार में वज्रपात से पांच लोग एक साथ झुलस

Live News 24x7
2 Min Read

कैमूर जिले के अधौरा में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अधौरा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया।

फिलहाल सभी की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों में सभी लोग अधौरा थाना क्षेत्र के अधौरा निवासी विपिन कुमार सिंह, राम बच्चन प्रजापति, राम आशीष उरांव, रामबली सिंह और 16 वर्षीय निरमा कुमारी शामिल है।

सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे परिजनों ने बताया कि सभी लोग अधौरा गांव से दक्षिण खेत में काम कर रहे थे। तभी तेज बारिश होने लगी। सभी लोग खेत में छाता लेकर बैठ गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से पांचों गंभीर रूप से झुलस गए।

सभी को इलाज के लिए अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं, विपिन कुमार सिंह, राम बच्चन प्रजापति, राम आशीष उरांव की हालात गंभीर है। बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया गया।

सदर अस्पताल के इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने बताया कि उन लोगों ने आकाशीय बिजली से झुलसने की बात बताई। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

170
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *