जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

Live News 24x7
2 Min Read
जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
अशोक वर्मा
बेतिया, (पश्चिम चंपारण) : जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना।
जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी के जनता दरबार में कुल-50 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।
आज के जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें छोटेलाल प्रसाद, लखन साह, रूबी देवी, हृदया मांझी, रमेश पासवान, विपिन बिहारी प्रसाद, सुभाष महतो, शेख तैयब, मनोज प्रसाद, झुनी देवी  आदि के नाम शामिल हैं।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, श्री कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, श्री अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्त्ता, आपदा प्रबंधन, श्री रामानुज प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, श्री विनोद कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, श्री अमरेंद्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्री विपिन कुमार यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री ललन प्रसाद, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
161
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *