सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

Live News 24x7
2 Min Read
गया। रोटरी क्लब ऑफ गया युवा ने सेकेंडरी दिल्ली पब्लिक स्कूल, चंदौती में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर, उसकी रोकथाम और भारत में उपलब्ध सर्वावैक वैक्सीन के बारे में जागरूक करना था।डॉ. तेजस्वी नंदन और डॉ. मेघा सिन्हा ने इस विषय पर बहुत ही प्रभावी और जानकारी पूर्ण व्याख्यान दिया है। उन्होंने शुरुआती पहचान, नियमित जांच और सर्वावैक वैक्सीन के फायदों के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जहां इस वैक्सीन की एमआरपी 2000 रुपये है, वहीं रोटरी क्लब इसे केवल 1250 रुपये में उपलब्ध करा रहा है।छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे, जिससे उनकी समझ और रुचि स्पष्ट हुई। वक्ताओं ने जानकारी को सरल और सहज तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे सभी को समझने में आसानी हुई है।
यह जागरूकता कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा है। छात्राओं ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में बेहतर समझ और खुद को वैक्सीनेशन और नियमित जांच के माध्यम से कैसे सुरक्षित रखें, इसकी जानकारी प्राप्त की। इस कार्यक्रम ने न केवल जागरूकता बढ़ाई बल्कि छात्राओं को मूल्यवान स्वास्थ्य ज्ञान से सशक्त भी किया है।इस कार्यक्रम के दौरान, अध्यक्ष अर्चना गोयनका, सचिव भावना अग्रवाल, स्मिता पोद्दार, रूचि जैन, नेहा सिंह, और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
201
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *