सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को सम्मानित करेगा नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया

Live News 24x7
1 Min Read
  • भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल में सम्मानित होंगे सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र
मोतिहारी: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आई) बिहार, रक्सौल अनुमंडल इकाई के तत्वधान में भारत व नेपाल रिश्ते अतीत और वर्तमान विषय पर विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह के आयोजन अवसर पर कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में पूरे दुनियां में अपनी पहचान स्थापित कर चंपारण और देश को गौरवान्वित करने के लिए पूर्वी चंपारण जिले के बनकटवा प्रखण्ड अंतर्गत बिजबनी गांव निवासी विश्वविख्यात युवा रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को रक्सौल में रविवार को  सम्मानित किया जाएगा। सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक विपिन कुशवाहा ने व्हाट्सएप के जरिए आमंत्रण पत्र भेजकर आमंत्रित किया है। बता दें कि मधुरेन्द्र ने इस सम्मान के लिए चयनित करने वाले कार्यक्रम के आयोजक विपिन कुशवाहा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया हैं।
184
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *