रोगी कल्याण समिति की बैठक में कई एजेंडो पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Live News 24x7
3 Min Read
गया।शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में रोगी कल्याण कार्यकारी समिति की बैठक सिविल सर्जन डॉ रंजन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें सर्वप्रथम संशोधित दिशा-निर्देश 2024 बिहार सरकार द्वारा नव गठित सदस्यों के स्वागत करने के उपरांत महत्वपूर्ण एजेंडे पर विचार विमर्श किया गया है।
डीएम द्वारा नामित सदस्य डॉ जितेंद्र कुमार ने अस्पताल में रोगियों को हर हाल में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं को उपलब्ध करने का अनुरोध किया है। डॉ कुमार ने कहा है समिति के देखरेख  में ही कोई विकास का कार्य किया जाए।
डीएचएस द्वार नामित सदस्य अनंत धीश अमन ने कहा है कि अस्पताल के डॉक्टर,स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से कार्यों में लगे रहते है ताकि रोगियों को किसी तरह से  दिक्कत न हो ऐसे चिकित्सको एंव कर्मचारियों को समय समय पर समिति की और से सम्मानित किया जाए।
इसके साथ हीं सदर अस्पताल में नियमानूकूल बेडो की संख्या होनी चाहिए जो की अभी कम है इसपर विशेष रुप से ध्यान आकृष्ट करने की जरुरत है। एंव साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए जिससे स्वच्छ गया स्वस्थ गया की और हम सभी अग्रसर हो। अस्पताल परिसर अतिक्रमण मुक्त रहे और अस्पताल के चारो और सरकार के रीगी कल्याणकारी योजनाओं का मुख्यता से उल्लेख हो जिससे लोग लाभान्वित एंव जागरुक हो सके। इस बैठक में और भी कई बिंदुओं पर नए निर्णय लिए गए जिसमें अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या दूर करने, दवा वितरण काउंटर बढ़ाने, अस्पताल के पर्ची पर मोबाइल नंबर और शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर देने, अस्पताल में शिकायत पेटी रखने, अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए बेड बढ़ाने, अस्पताल परिसर में विशेष साफ सफाई रखने एवं केंद्रीय भंडार गृह का निर्माण करने पर विशेष जोर दिया गया है। इस बैठक में सदस्यों ने ओपीडी में रोगियों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। सिविल सर्जन ने बताया कि जेपीएन अस्पताल मानक अस्पताल की श्रेणी में है।अस्पताल में जगह की कमी के कारण मरीजों को सुविधा देने में असमर्थ हैं। हालांकि सीमित संसाधन होने के बावजूद भी पहले से बेहतर सुविधाएं मिल रही है। इस बैठक के बाद सदस्यों ने सीएस के साथ अस्पताल परिसर का घूम-घूम कर निरीक्षण किया गया है।
323
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *