बिहार सरकार के पूर्व गन्ना विकास मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह का  भव्य स्वागत, लालबाबू सिंह  ने चीनी मिल का मुद्दा रखा

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : बिहार सरकार के पूर्व गन्ना विकास मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह का मोतिहारी की धरती पर भव्य स्वागत किया गया।चंपारण के गन्ना काश्तकारों ने पूर्व  मंत्री को फूल माला पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। उक्त मौके पर भाजपा नेता एवं राष्ट्र सेवा मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल बाबू सिंह ने मंत्री जी को चादर ओढ़ा कर एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने मोतिहारी चीनी मिल चालू करने के लिए राघवेंद्र बाबू से गुजारिश की। पूर्व मंत्री राघवेंद्र सिंह ने चीनी मिल के मुद्दा को  विधानसभा में  उठाने की बात कही तथा मुख्यमंत्री से मिलकर मोतिहारी चीनी मिल के संबंध में बात कर इसे चालू करने का कोई न कोई रास्ता  निकलने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में धनु सिंह उर्फ सतीश प्रसाद सिंह, विजय सिंह, चुनचुन सिंह, भाजपा नेता भारती जी, रूबी सिंह, किसान नेत्री शुभंकर झा और धानेरा किसान उपस्थित थे।
210
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *