सिवान : युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अपने सक्रिय कार्यकर्ता आदित्य पांडेय को बिहार प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है। सिवान जिले के जीरादेई विधानसभा स्थित रुईया बंगरा निवासी आदित्य पांडेय पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के साथ-साथ एक समाजसेवी के रूप में अपना दायित्व निभाते रहे हैं। युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने आदित्य पांडेय को प्रदेश महासचिव के रूप में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। आदित्य पांडेय ने लोजपा (रामविलास) से जुड़ने तथा युवा नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में कार्य करने पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई हर जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। वहीं युवा लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने आदित्य पांडेय को बधाई देते हुए कहा कि आदित्य पांडेय पार्टी तथा संगठन को सुदृढ़ बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा पार्टी के संघर्षात्मक कार्यक्रमों में अपना योगदान देंगे। आदित्य पांडेय को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर प्रदेश के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
