मानपुर बाजार बागेश्वरी मंदिर के गेट पर नि:शुल्क शीतल जल सेवा पनशाला का शुभारंभ

Live News 24x7
3 Min Read
 गया।भीषण गर्मी से प्यास से भटकने वाले राहगीरों की परेशानी को देखते हुए बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ के तत्वाधान में मानपुर बाजार बागेश्वरी मंदिर के गेट पर नि:शुल्क शीतल जल सेवा पनशाला का शुभारंभ निर्जला एकादशी के अवसर पर किया गया है। नि:शुल्क जलसेवा पनशाला का फीता काटकर उद्घाटन वजीरगंज कैंप के पुलिस उपाधीक्षक डीएसपी सुनील कुमार पाण्डेय , गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बुनकर संघ , दुखन राम समाजसेवी , अनील जी  अजंता स्टुडियो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है। सुनील कुमार पांडेय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी का स्वागत गोपाल पटवा अध्यक्ष बुनकर संघ ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र से सम्मानित कर किया गया है। पनशाला जलसेवा को सफल बनाने में प्रमुख सहयोगी दुर्गेश कुमार समाजसेवी , दीपक स्वर्णकार , श्याम कुमार उर्फ कारू लाल क्रोकरी , भोजपुरिया बाबा , छोटू चौधरी सहित बड़ी संख्या में मानपुर बाजार के दुकानदार भाई शामिल रहे हैं। जल सेवा पाठशाला खुलने से शीतल जल के लिए भटकने वाले राहगीरों सहित रिक्शा चालक , ठेला चालक , ऑटो चालक , मजदूर कामगार , स्कूली बच्चे , ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली महिलाएं एवं बुजुर्गों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सुनील कुमार पांडे डीएसपी ने मानवता से जुड़े सामाजिक कार्य के लिए बुनकर संघ को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामना दिया और कहा इस तरह का सामाजिक कार्य में मेरा सहयोग हमेशा रहेगा। गोपाल पटवा बुनकर संघ अध्यक्ष ने कहा भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए इस वर्ष भी जलसेवा पनशाला का शुभारंभ बुनकर संघ द्वारा हुआ है पूर्व के वर्षों में भी पनशाला खोला गया था अगर जरूरत पड़ी तो अन्य जरूरी जगहों पर पनशाला खोली जाएगी। नगर आयुक्त मैडम से भी नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर में कलाली मोड  , बाबा खिरू रविदास धर्मशाला सुर्य पोखर मोड़ एवं   मोफसिल मोड तीन स्थानों पर गया शहर की भांति मानपुर शहरी क्षेत्र में पनशाला खोलने का अनुरोध  पटवा ने किया है। सिविल सोसाइटी गया नगर निगम एवं जिला प्रशासन के सहयोग के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबंध है।निर्जला एकादशी के अवसर पर पेयजल सेवा के साथ-साथ शरबत का वितरण किया गया है। बड़ी संख्या में लोग शरबत पी रहे थे।
237
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *