सामाजिक संस्था इनर व्हील क्लब ने अग्नि पीड़ितों के बीच अनाज एवं कपड़ों का किया वितरण ।

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : इनर व्हील क्लब का मोतिहारी लेक टाउन ने अमर ज्योति  (शहीद पार्क )राजा बाजार मोतिहारी के पास अग्नि पीड़ितों के बीच 25  बोरा,राशन ,कपड़ा, खाना बनाने का बर्तन , चावल, दाल, मसाला, तेल संस्था के सदस्यो  द्वारा दिया गया। क्लब चार्टर संगीता  चित्रांश के नेतृत्व में यह मानवीय कार्य किया गया। क्लब अध्यक्ष कुमारी अमृता ने बताया कि बेगमपुर वार्ड नंबर 33 में हुए भीषण अग्निकांड ,जो की एक दर्दनाक हादसा था इसके लिए आज मोतिहारी इनर व्हील संस्था 25 परिवारों की सहायता की  है जो की एक मानव सेवा है। चार्टर र्प्रेसिडेंट संगीता चित्रांश  के नेतृत्व में अनाज आटा,चुरा ,मीठा, कपड़ा आदि अग्नि पीड़ित परिवार को दिया गया ।जिसमें प्रेसिडेंट कुमारी अमृता पीपी धीरागुप्ता, आईपीपी राखी शाह ,कोषाध्यक्ष चन्द्रलता वर्मा,एडिटर आबिदा शमीम ,सदस्य चंदा कुमारी , मनीषा प्रसाद ,पीपी निशा देवा,ने अपनी सहभागिता देते हुए ,पीड़ित परिवारों के बीच अनाज एवं कपड़ों का वितरण किया।
235
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *