बिहार में नाबालिग के साथ तीन युवको ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार के जमुई में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. तीन लड़कों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर मौके से फरार हो गए. घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस टीम को दी गई जिसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मामला जमुई सदर थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां नाबालिग के सभी परिवार वाले शादी समारोह में चले गए थे. लड़की घर पर अकेली थी. इसका फायदा उठाकर तीन युवकों ने उसे बंधक बना लिया. फिर लड़की को जबरन दूसरे घर में ले गए और फिर हैवानियत की सारी हदों को पार कर दिया. बारी- बारी से तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. फिर नाबालिग को धमकी देते हुए सभी आरोपित फरार हो गए.

घटना की जानकारी नाबालिग ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद डायल 112 की पुलिस टीम को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा नाबालिग का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया और सदर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया है. नाबालिग के बयान पर टाउन थाना में मुकदमा दर्ज किया गया और नाबालिग का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस द्वारा कोर्ट में नाबालिग का बयान कराया जाएगा.

पीड़िता के बयान के आधार पर जमुई पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है. जिसको लेकर जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया कि मामले को लेकर छापेमारी टीम गठित कर दी गई है. पुलिस सघन छापेमारी अभियान चलाकर आरोपित युवकों की तलाश में जुटी हुई है.

181
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *