बेतिया में 9 साल की मासूम के साथ उसके चाचा ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के कुमारबाग थाना क्षेत्र के एक गांव की है। मामले में पीड़ित मासूम की मां महिला थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पीड़िता के मां ने पुलिस को बताया है कि बुधवार की रात आरोपी चाचा ने घर से बुलाकर मासूम के साथ दुष्कर्म किया है।
उन्होंने पुलिस को बताया है कि आरोपी मुन्ना अपने भतीजी से पिछले काफी दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। बताया जाता है कि बुधवार की रात आरोपित चाचा मुन्ना खाना खाने के बहाने बच्ची को बुलाकर अपने घर ले जाने की कोशिश किया। लेकिन बच्ची नहीं जा रही थी। तब घर वाले उसे उसके साथ भेज दिए। वह उसे घर के बगल स्थित भूसा रखने के लिए बने झोपड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब घर वालों की इसकी जानकारी हुई तो गुरुवार की सुबह वे 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दिए।
इसके बाद कुमारबाग पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मामले में महिला थाने की पुलिस बच्ची का मेडिकल जांच कराई। महिला थाना व कुमारबाग पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर ली। कुमारबाग थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
