पटना : अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश इकाई बिहार द्वारा भव्य तरीके से सम्पन्न हुई परिवारिक होली मिलन समारोह, शामिल हुए मेयर सहित बिहार सरकार के मंत्री, विधायक व सांसद

5 Min Read

Live News 12×7 के लिए पटना से धीरज गपट की रिपोर्ट :

फाल्गुन जैसे जैसे चढ रहा है वैसे वैसे हर तरफ होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं लेकिन यह एक भव्य हौली मिलन समारोह बिहार प्रदेश अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा द्वारा परिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता व इनकी धर्म पत्नी एवं इनके टीम के नेतृत्व में भव्य रुप से मनाई गई चेम्बर्स आफ कामर्स के सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में बिहार के हर कोने कोने से रौनियार समाज के महिला पुरूष काफी संख्या में होली मिलन समारोह का लुत्फ उठाया है। बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की काफी सराहना भी की गई ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के मंत्री नगर आवास विभाग नीतीन नवीन, डा प्रेम कुमार, कुम्हार के विधायक अरुण सिन्हा, नगर निगम पटना के महापौर सिता साहु और कई मंत्री एवं सांसद ने आकर कार्यक्रम को भव्य बनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री एवं महापौर राष्ट्रीय महासचिव विशाल आनंद, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, डा जगरनाथ गुप्ता, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा गुप्ता द्वारा किए गए। इस मौके पर अपने संबोधन में मंत्री डा प्रेम कुमार ने कहा कि रौनियार समाज और उच्चाई हासिल करे और बढे यही हमारी कामना है। अजय गुप्ता द्वारा आयोजित इस होली मिलन समारोह में शामिल होने का मोका मिला बहुत ही अच्छा लगा।

वही कुम्हार के विधायक अरुण सिन्हा ने कहा कि अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा द्वारा परिवारिक होली मिलन समारोह में शामिल हुए सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं आप सभी परिवार को होली तरक्की लेकर आए यही हमारी शुभकामनाएं है। वही महापौर सिता साहु ने सभी लोगों को शुभकामनाएं दी, राष्ट्रीय महासचिव विशाल आनंद ने सभी रौनियार समाज को होली में आए इसके लिए सभी का आभार व्यक्त किए और कहा कि समाज को बिहार बढाने के लिए आपसी मनमुटाव को खत्म कर के उच्चाई हासिल कि दिशा में काम करना होगा,शिव कुमार गुप्ता ने आए हुए सभी रौनियार समाज के सभी परिवारीक लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी को एक होकर काम करने, समाज को सही दिशा में ले जाने की जरूरत है।  होली आपके जीवन में नयी उर्जा के साथ एक नया आयाम दे यही हमारी शुभकामनाएं है।

वही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि सभी समाज के लोगों को आपसी मनमुटाव भेद भाव बहकावे में न आकर समाज को उच्चाई की और ले जाने की बात कही है। राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष आशा गुप्ता ने कहा बहुत खुशी हो रही है की महिला भी घरो से निकलकर बढी तादात मे आइ है जो एक मिसाल कायम करती है आगे आप सभी अखिल भारतीय रौनीयार वैश्य महासभा द्वारा हर कार्यक्रम में इससे भी ज्यादा बढ चढकर हिस्सा लिया करे,छोटे बढे का भेद भाव मिटाकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करते आ रही हूँ और अब राष्ट्रीय अध्यक्ष महासचिव द्वारा मुझे राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बनाया गया जिससे पुरे भारत वर्ष की रौनियार महासभा के महिलाओं को होली की शुभकामनाएं देती हूँ।

वही बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता द्वारा सभी वरिष्ठ अतिथियों को पगडी एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  महिलाओं को भी बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता के पत्नी सह पटना महानगर महिला अध्यक्ष द्वारा पगडी पहनाकर सम्मानित किया गया है।

मौके पर भगवान कृष्ण के होली के गितो पर काफी संख्या में महिला पुरूष मिलकर फुलों की होली खेली, महिला ने आगे बढ़कर फुलो से होली खेली है। वही मौके लजीज  व्यंजन का भी लुत्फ उठाया है। इस मौके पर बिहार युवा विग अध्यक्ष संतन रौनियार, डा जगन्नाथ गुप्ता, पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर गुप्ता, पटना पी एम सीएच पथैलोजी विभाग अध्यक्ष डा जाने माने अफसर, विधायक, विधान परिषद सदस्य, वार्ड पार्षद, सहित काफी संख्या में महिलाएं उपिस्थत रहे।  कार्यक्रम का संचालन बिहार प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया।

216
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *