बिहार के छपरा जिले से दिल को दहला देने वाली एक खबर सामने आई है छपरा के रसूलपुर में एक सनकी पति ने कमरे में सो रही अपनी पत्नी और दो बेटी की चाकू गोद कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना रसूलपुर थाना क्षेत्र के चपरैठी गांव में गुरुवार को घटित हुआ है। हालांकि पत्नी और बेटी पर चाकू से हमला किए जाने के बाद आरोपी युवक ने खुद पर भी चाकू से वॉर किया है। जिसमें वह खुद भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।वहीं उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि आरोपी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा हैं। मृतकों की पहचान बिट्टू कुमार की पत्नी रंभा देवी (30) बेटी चंचल कुमारी (12) और अंशिका कुमारी (8) के रूप में हुई है।
जबकि आरोपी बिट्टू को चाकू लगने से गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं हो रहा है, लेकिन पारिवारिक विवाद में हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है की बिट्टू बुधवार की रात कोलकाता से घर पहुंचा था और गुरुवार की सुबह घटना को अंजाम दे दिया। वहीं मृतका रंभा देवी गर्भवती बताई जा रही है। घटना के वक्त आरोपी बिट्टू कुमार नशे के हालात में था।
मृतका की मां ने बताया कि आरोपी बिट्टू कुमार कोलकाता में पिता जी का दुकान चलाता है। वह 15 दिन पहले कोलकाता गया था। कोलकाता जाने के बाद भी पत्नी के किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हो गया था। जिसकी जानकारी पत्नी रंभा देवी ने अपने मां को फोन करके दिया गया था। विवाद के बाद घर लौटे बिट्टू ने हत्याकांड को अंजाम दे दिया। आरोपी बिट्टू की चार लड़कियां है।
