बिहार का यह जिला बना कोरोना का हॉट स्पॉट, संक्रमितो की संख्या पहुची 36

2 Min Read

बिहार का गया जिला कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गया में 6 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जिले में नए मरीजों की कुल संख्या 36 हो गई है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 14 है। 6 नए संक्रमितों में पांच डोभी के रहने वाले हैं जबकि एक मानपुर का निवासी है।

जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते देख स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। एहतियात के तौर पर जांच को बढ़ा दिया गया है। पहले एक से डेढ़ सौ जांच हो रही थी जिसे बढ़ाकर पांच से छह सौ तक कर दिया गया है। सिविल सर्जन के मुताबिक, जो 6 नए मरीज मिले हैं उनमें कोई गंभीर नहीं हैं। सभी को घर में ही आइसोलेट किया गया है, फिलहाल एक भी संक्रमित अस्पताल में भर्ती नहीं है।

उधर, बिहार में अब तक मिले कोरोना संक्रमित मरीजों के सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू कर दिया गया है। पटना के IGIMS में 30 से अधिक सैंपलों की जांच शुरू कर दी गयी है। संभावना है कि 10 दिनों में इनके परिणाम सामने आ जाएंगे, जिससे यह पता लग सकेगा कि बिहार में जो संक्रमित मरीज मिले हैं उनमें वायरस का कौन सा वेरियंट है।

145
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *